फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: PM मोदी ने सीहोर के मनोहर मेवाड़ा से किया संवाद, स्वामित्व योजना से आए परिवर्तन को जाना

Sat, 18 Jan 2025 10:06 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

हितग्राही मेवाड़ा ने बताया कि जब उनके पास अपनी जमीन का कोई कागज नहीं था। तब कोई भी बैंक हमें लोन नहीं देता था। स्वामित्व योजना में सम्पत्ति कार्ड मिल जाने से हमें आसानी से 10 लाख का लोन मिल गया।
विज्ञापन
सीहोर प्रधानमंत्री मोदी ने मनोहर मेवाड़ा से वर्चुअल संवाद किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर में शनिवार को ग्राम पंचायत पिपलिया मीरा का मनोहर लोगों की चर्चा का विषय बना रहा। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को स्वामित्व योजना अंतर्गत सम्पत्ति कार्ड के ई-वितरण कार्यक्रम में सीहोर जिले की ग्राम पंचायत पीपलिया मीरा के हितग्राही मनोहर मेवाड़ा से वर्चुअल संवाद किया। प्रधानमंत्री मोदी ने मनोहर से स्वामित्व योजना में मिले सम्पत्ति कार्ड से उनके जीवन में आये बदलाव की जानकारी ली।

विज्ञापन


हितग्राही मेवाड़ा ने बताया कि जब उनके पास अपनी जमीन का कोई कागज नहीं था। तब कोई भी बैंक हमें लोन नहीं देता था। स्वामित्व योजना में सम्पत्ति कार्ड मिल जाने से हमें आसानी से 10 लाख का लोन मिल गया। लोन से हमने डेयरी फार्म शुरू किया, जिसमें 5 गाय और एक भैंस है। प्रतिमाह 30 हजार रुपये की आमदनी हो रही है, जिसमें 16 हजार रुपये नियमित रूप से बैंक की किश्त भी जमा कर रहे हैं। डेयरी फार्म में मेरा परिवार भी सहयोग कर रहा है। खेती के साथ पशुपालन से होने वाली आय हमारे परिवार के लिये लाभप्रद हो रही हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने हितग्राही मनोहर का अनुभव सुनकर कहा कि मुझे खुशी है कि स्वामित्व योजना से आपके जीवन की मुश्किलें कम हुई हैं। मुझे यह देख कर अच्छा लगा कि केन्द्र सरकार की स्वामित्व जैसी योजनाओं से आप जैसे लाखों लोगों की आमदनी बढ़ रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि देश के हर नागरिक का शीश गर्व से ऊंचा रहे और उसके जीवन में सुगमता आये। प्रधानमंत्री मोदी ने मनोहर मेवाड़ा से कहा कि वे अपने गांव के अन्य हितग्राहियों को भी स्वामित्व योजना के लाभ से अवगत करायें। प्रधानमंत्री के इस तरह की बात पर मनोहर ने अपनी सहर्ष स्वीकृति प्रदान की। मनोहर ने कहा कि इसके लिए अभी से प्रयास शुरू कर देगा, जिससे उसकी तरह अन्य लोगों को भी योजना का लाभ मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें