फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: छह क्विंटल फूलों की वर्षा कर मनाया फाग महोत्सव, बाहर से आए मेहमानों का हुआ स्वागत

Sun, 31 Mar 2024 05:05 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

Sehore: हर साल की तरह इस साल भी सामाजिक सौहार्द और प्रेम का प्रतीक रंगोत्सव के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर के द्वारा शहर के चाणक्यपुरी स्थित एक निजी मेरिज गार्डन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। इस मौके पर बाहर से आए कलाकारों ने भजनों पर नृत्य किया।
विज्ञापन
छह क्विंटल फूलों की वर्षा कर मनाया फाग महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर के द्वारा शहर के चाणक्यपुरी स्थित एक निजी मेरिज गार्डन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भोपाल लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा का स्वागत यहां पर मौजूद भाजपा नेताओं और क्षेत्रवासियों ने किया। आलोक शर्मा ने कहा कि आनंद उत्साह और रंगों का ये पावन पर्व सबके जीवन में सुख-समृध्दि, शांति और खुशहाली लाए। होली सिर्फ त्यौहार ही नहीं है, ये अपितु पाप पर पुण्य की विजय और अधर्म पर धर्म की विजय का भी त्यौहार है।

विज्ञापन


पौराणिक कथा है कि भक्त प्रहलाद की हत्या के नियत अपनी बहन होलिका को चिता पर प्रहलाद को बैठाया, लेकिन भगवान नारायण की कृपा से होलिका ही जल गई और भक्त प्रह्लाद जी बच गए। बड़े गर्व का विषय है कि हम हिन्दू है और हमारे पर्व पूरे समाज को जोड़ने की परंपरा है। होली भी अपनी बुराईयों को छोड़ने का पर्व है।

कार्यक्रम में रहे मौजूद
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर के मार्गदर्शन में होली मिलन समारोह में शहर के सभी सामाजिक संगठनों के अलावा, भाजपा नेता, जनप्रतिनिधियों, क्षेत्रवासियों ने करीब छह क्विंटल फूलों की वर्षा कर समारोह मनाया। कार्यक्रम में भाजपा नेता सन्नी महाजन, लोकेन्द्र मेवाड़ा, राजकुमार गुप्ता, नगर पालिका से समस्त पार्षद आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें