फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Politics: सीहोर में अजीज कुरैशी बोले- मुसलमान किसी का बंधुवा मजदूर या गुलाम नहीं

Mon, 26 Jun 2023 06:34 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

MP Politics: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे पूर्व राज्यपाल व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अजीज कुरैशी ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा, मुसलमान को कांग्रेस में दरकिनार किया जा रहा है। मुसलमान किसी का बंधुवा मजदूर या गुलाम नहीं है।
 
विज्ञापन
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अजीज कुरैशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अजीज कुरैशी ने कहा कि मुसलमान किसी का बंधुवा मजदूर या गुलाम नहीं है और न ही किसी नेता या पार्टी से बंधा है। कांग्रेस अब हिंदुत्व के खौफ के चलते मुसलमानों की आवाज नहीं उठा रही है। मुसलमान बहुत मायूस है और नाउम्मीद है।

विज्ञापन




यह बातें अल्पसंख्यक सम्मेलन में आए अल्पसंख्यक नेताओं ने कांग्रेस में अपनी उपेक्षा करने की बात कहने के बाद अजीज कुरैशी ने अपने प्रति उत्तर में कही। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व महासचिव शमीम अहमद ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिला अध्यक्ष आरएसएस विचारधारा का है, जिसे तत्काल बदला जाए। 
विज्ञापन


सीहोर विधानसभा में मुस्लिमों की संख्या को देखते हुए टिकट किसी मुसलमान को दिया जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो मुसलमान निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें