फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: इलाज नहीं मिलने से तोड़ा मासूम ने दम, परिजनों का आरोप- समय पर नहीं आए डॉक्टर

Mon, 04 Sep 2023 10:42 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर के ग्राम लाड़कुई में इलाज नहीं मि्लने से बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों के आरोप हैं कि वे बच्ची को बीमार हालत में लेकर बैठे रहे, पर डॉक्टर नहीं पहुंचे। आखिरकार बच्ची की मौत हो गई। वहीं अस्पताल के जिम्मेदारों का कहना है कि परिजन बच्ची को मृत हालत में ही लेकर आए थे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिला मुख्यालय के दूरस्थ ग्राम लाड़कुई में एक मासूम ने दम तोड़ दिया है। परिजनों ने खुलकर आरोप लगाया है कि डॉक्टर समय पर नहीं आए, जिसके कारण उपचार नहीं मिला, जिससे उनकी खुशियां उजड़ गई हैं। आए दिन चर्चा में रहने वाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाड़कुई एक बार फिर अनियमितताओं के आरोप झेल रहा है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार परिजन बबिता अतर ने बताया कि सोमवार सुबह 10 बजे बालिका को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाड़कुई आए थे। जहां नर्स ने बताया कि कुछ समय में डॉक्टर आ जाएंगे। आप इंतजार करो, वहीं इंतजार कितना लंबा हो गया कि मासूम की जान चली गई। परिजनों का आरोप है कि बालिका की तबीयत खराब थी। उसकी सांस चल रही थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे लेकिन देखने वाली बात यह है कि वहां पर पदस्थ नर्सों द्वारा भी नवजात का इलाज नहीं किया गया और मात्र आश्वासन दिया कि कुछ देर में डॉक्टर आ जाएंगे।

बताते हैं कि ओपीडी खुलने का समय 9:30 का है, लेकिन यहां पदस्थ डॉक्टर कभी भी समय पर स्वास्थ्य केंद्र नहीं पहुंचते हैं। इसको लेकर ग्रामीणों द्वारा कई बार उनकी शिकायत की गई। मामले में सीएमएचओ डॉक्टर सुधीर डेहरिया का कहना है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए वह ग्राम लाड़कुई पहुंचे हैं। उन्हें जानकारी मिली है कि बच्चे को उसके परिजन मृत अवस्था में ही अस्पताल लाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें