फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election: निर्वाचन कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने पर शिक्षक पर गिरी गाज, कलेक्टर ने किया निलंबित

Thu, 16 Nov 2023 05:23 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह ने आष्टा जनपद अंतर्गत प्राथमिक शाला गादिया के शिक्षक धनलाल कलम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन काल में कलम का मुख्यालय जिला निर्वाचन कार्यालय सीहोर रहेगा।
विज्ञापन
suspend demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्वाचन कार्य में घोर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता बरतने पर कलेक्टर ने एक कर्मचारी को निलंबित कर दिया है। ये निलंबन तत्काल प्रभाव से माना जाएगा। 
विज्ञापन


बता दें कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह ने आष्टा जनपद अंतर्गत प्राथमिक शाला गादिया के शिक्षक धनलाल कलम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन काल में कलम का मुख्यालय जिला निर्वाचन कार्यालय सीहोर रहेगा।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि आष्टा विधानसभा की मतदान सामग्री वितरण के दौरान मतदान दल क्रमांक-529 में नियुक्त पीठासीन अधिकारी धनलाल कलम प्राथमिक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला गदिया को निर्वाचन ड्यूटी के दौरान शराब पीकर उपस्थित होने के कारण दल रवाना नहीं किया जा सका। इस कारण रिटर्निग ऑफिसर-157 आष्टा के प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर प्रवीण सिंह ने तत्काल प्रभाव से निलंबन कार्रवाई करते हुए मुख्यालय जिला निर्वाचन कार्यालय सीहोर किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें