फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: रणदीप सुरजेवाला का शिवराज पर तंज, कहा विदाई का समय आ गया है, उनकी बत्ती और करंट जा चुका है

Mon, 09 Oct 2023 02:41 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

MP Election 2023: मध्यप्रदेश कांग्रेस के चुनाव प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने सीएम शिवराज पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि विदाई का समय आ गया है, उनकी बत्ती और करंट जा चुका है।
विज्ञापन
रणदीप सुरजेवाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिले के भेरूंदा में रणदीप सुरजेवाला ने कहा शिवराज जी की विदाई का समय आ गया है। सुरजेवाला ने संबोधित करते हुए कहा कि उनकी बत्ती और करंट जा चुका है। शिवराज जी की विदाई का समय आ गया है। कमलनाथ जी और कांग्रेस कहती रही यह एक नकलची बच्चा ऐसा है, जो उसकी नकल मारता गया। 18 सालों तक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज शिवराज सिंह चौहान को आज यह कहना पड़ रहा है कि मैं चला जाऊंगा तो बहुत याद आऊंगा... मैं चुनाव लडूं या ना लडू...। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मुख्यमंत्री ने बीते सालों में क्षेत्र के लिए क्या किया।
विज्ञापन




उन्होंने लाड़ली बहना योजना का हवाला देते हुए कहा कि 18 साल तक शिवराज सिंह को बहनें याद नहीं आई, जब कमलनाथ ने बहनों को हर माह 1500 रुपए देने की बात वचन पत्र में शामिल की तो शिवराज सिंह ने भी कुर्सी बचाने के लिए बहनों को एक हजार रुपए देना शुरू कर दिया। सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में व्यापमं, पटवारी, पुलिस भर्ती जैसे महा घोटाले हुए हैं, जिससे प्रदेश के एक करोड़ से अधिक नौजवानों का भविष्य चौपट हो गया। यदि कांग्रेस की सरकार बनी तो बुदनी विधानसभा क्षेत्र छिंदवाड़ा से भी अच्छा मॉडल बनेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें