मिर्ची बाबा का साड़ी बांटने का वीडियो वायरल हुआ था।
- फोटो : फाइल फोटो
प्रदेश की सबसे हाई प्रोफाइल विधानसभा सीट बुधनी से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार मिर्ची बाबा पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पिछले दिनों जनसंपर्क के दौरान मतदाताओं को साड़ी बांटने का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद यह कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार, विधानसभा निर्वाचन के तहत बुधनी विधानसभा में चुनाव प्रचार के दौरान सपा प्रत्याशी स्वामी वैराग्यानंद मिर्ची बाबा का साड़ी बांटने का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा था। इसकी निर्वाचन आयोग को शिकायत भी की गई थी। इसके बाद रिटर्निंग अधिकारी राधेश्याम बघेल ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को नोटिस जारी किया था।
उल्लेखनीय है कि 11 नवंबर 2023 को शाम 7 बजे के बीच ग्राम होलीपुरा में सपा प्रत्याशी स्वामी वैराग्यानंद उर्फ मिर्ची बाबा द्वारा अपने पक्ष में मतदान करने के लिए पारितोषण स्वरूप साड़ियों का वितरण कर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया गया था। जिसका वीडियो वायरल होने पर रिटर्निंग अधिकारी द्वारा इसकी जांच कराई गई। जांच में प्रत्याशी द्वारा साड़ी वितरण किया जाना सही पाया गया। शिकायत सही मिलने पर बुधनी पुलिस ने धारा 171-B भी 171-E और 188 के तहत मामला थाने में दर्ज किया। मामले को लेकर बुधनी एसडीओपी शशांक गुर्जर ने बताया कि मिर्ची बाबा के साड़ी बांटने के वायरल वीडियो मामले में कार्रवाई करते हुए उन पर एफआईआर दर्ज की गई है।