फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: पीएम आदर्श ग्राम योजना के सफल क्रियान्वयन में देश में तीसरे स्थान पर सीहोर, प्रमुख सचिव ने दी बधाई

Fri, 22 Jul 2022 08:11 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

PMAGY अवार्ड 2021 में योजना के क्रियान्वयन के लिए निर्धारित मूल्यांकन एवं प्रगति के आधार पर सीहोर जिले को तृतीय स्थान प्रदान किया गया है।
विज्ञापन
सीहोर कलेक्टर चंद्र मोहन ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले को अनुसूचित जाति बाहुल्य ग्रामों में संचालित केन्द्र प्रवर्तित प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के सफल क्रियान्वयन एवं संचालन के लिए भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा देश में तृतीय स्थान दिया गया है। PMAGY अवार्ड 2021 में योजना के क्रियान्वयन के लिए निर्धारित मूल्यांकन एवं प्रगति के आधार पर सीहोर जिले को तृतीय स्थान प्रदान किया गया है।
विज्ञापन

 
देश में सीहोर जिले को तृतीय स्थान मिलने पर अनुसूचित जाति कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश शासन की प्रमुख सचिव डॉ. पल्लवी जैन गोविल ने कलेक्टर  चन्द्र मोहन ठाकुर एवं उनकी टीम को बधाई देते हुए कहा है कि योजना के क्रियान्वयन के लिए किया गया समन्वित कार्य जहां एक ओर अनुसूचित जाति बाहुल्य ग्रामों के विकास में सहयोगी होगा, वहीं दूसरी ओर प्रदेश के अन्य जिलोx के लिए प्रेरणास्त्रोत बनेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें