फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: साईं बाबा मंदिर की तर्ज पर बनेगा मिनी साईं मंदिर का गोल्ड प्लेटेड सिंहासन, भक्तों का बनेगा आकर्षण

Mon, 20 May 2024 02:56 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

Sehore: चाणक्यपुरी कॉलोनी स्थित मिनी शिर्डी धाम का मंदिर अब बाबा के गोल्ड प्लेटेड सिंहासन से शीघ्र ही जगमगाने लगेगा। शिर्डी के साईं बाबा मंदिर की तर्ज पर यहां का मिनी शिर्डी धाम का सिंहासन हुबुहू आकार लेगा। 

विज्ञापन
साईं बाबा मंदिर की तर्ज पर बनेगा मिनी साईं मंदिर का गोल्ड प्लेटेड सिंहासन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चाणक्यपुरी कॉलोनी में स्थित मिनी शिर्डी धाम सालभर भक्तों के आकर्षण का केन्द्र रहता है। यहां स्थानीय लोगों के अलावा दूर-दूर से भक्त दर्शनों के लिए आते हैं। भक्तों का कहना है कि यहां साईं बाबा की प्रतिमा में इतनी तेजी है कि एक झलक पाते ही भक्तों की मनोकामनाएं पूरी हो जाती है।

विज्ञापन


इसके कारण यहां भोपाल, इंदौर सहित प्रदेश के अलावा देशभर के भक्त दर्शनों के लिए आते हैं। मिनी शिर्डी धाम मंदिर समिति के अध्यक्ष बसंत दासवानी, अजय तिवारी, संजय जोशी ने बताया कि मंदिर को भव्यता प्रदान करने के लिए समिति ने साईं बाबा का सिहांसन शिर्डी के साईं बाबा के मंदिर की तर्ज पर सौंदर्यीकरण कराने का निर्णय लिया है। इसी के तहत मिनी साईं बाबा के सिंहासन का कार्य महांकाल मंदिर उज्जैन सहित अनेक मंदिरों में सिल्वर और गोल्ड की नक्कासी और सौंदर्यीकरण का काम करने वाली बाबा श्री कंपनी इंदौर को दिया गया है।

सिंहासन का कार्य इसी सप्ताह से शुरू होने जा रहा है। मिनी शिर्डी धाम मंदिर समिति के अध्यक्ष बसंत दासवानी के अथक प्रयासों से साईं बाबा मंदिर का सिंहासन का वर्क यहां की खूबसूरती में चार चांद लगा देगा। बाबाश्री कंपनी के ऑनर महेश शर्मा, दिपिन शर्मा ने बताया कि मिनी शिर्डी धाम सिंहासन के सौंदर्यीकरण का कार्य गोल्ड प्लेटेड (पीतल पर स्वर्ण की पॉलिश) से किया जाएगा। सिंहासन के कार्य हुबुहू शिर्डी के साईं बाबा मंदिर की तर्ज होगा। सिंहासन के कार्य में करीब 90 किलो पीतल का उपयोग होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें