फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: कुबेरेश्वरधाम में जनता के लिए निशुल्क एंबुलेंस सेवा शुरू, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भी जल्द बनेगा

Fri, 02 Dec 2022 10:45 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में जनता के लिए निशुल्क एंबुलेंस शुरू हो गई है। श्रद्धालुओं और आस-पास के ग्रामीणों को इसकी सुविधा मिलेगी। यह एंबुलेंस आश्रम में आने वाले मरीजों के लिए निशुल्क चलाई जाएगी।
विज्ञापन
कुबेरेश्वरधाम में निशुल्क एंबुलेंस सेवा शुरू की गई है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिले के चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में जनता के लिए एक और सेवा शुरू हो गई है। निशुल्क एंबुलेंस के रूप में लोगों को सौगात मिली है। कथावाचक भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा ने अपने पिता स्वर्गीय रामेश्वर दयाल मिश्रा की याद में ये एंबुलेंस जनता को समर्पित की है। जल्द ही यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी बनने जा रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि लोगों की आस्था का केंद्र कुबेरेश्वरधाम में दूर-दूर से भक्त आने लगे हैं। कई बार यहां पहुंचने वाले भक्तों में उल्टी, दस्त, हल्का बुखार, बीपी, शुगर जैसी समस्या होने से परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके लिए जल्द ही यहां प्राथमिक चिकित्सा या तात्कालिक उपचार देने के लिए प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, प्राथमिक चिकित्सालय स्थापित किया जाएगा। बताया गया कि यहां सुविधा बिल्कुल मुफ्त में प्रदान की जाएगी। 

विट्ठलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर देशभर में लाखों-करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र है। हर रोज यहां पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के भोजन आदि की व्यवस्था निशुल्क की जाती है। भागवत भूषण पंडित मिश्रा शनिवार से गुजरात में होने वाली कथा में जाने से पहले शुक्रवार को निशुल्क एम्बुलेंस सेवा समर्पित की है। जिससे श्रद्धालुओं और आस-पास के ग्रामीणों को इसकी सुविधा मिलेगी। यह एंबुलेंस आश्रम में आने वाले मरीजों के लिए निशुल्क चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें