पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव सीहोर पहुंचे।
- फोटो : सोशल मीडिया
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव रविवार की दोपहर सीहोर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के अनेक पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की है। सभी से इस साल होने वाले चुनाव में कांग्रेस को भारी बहुमत से जिताने की बात कही।
सीहोर दौरे के दौरान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि इस समय जनता महंगाई से काफी परेशान है। भाजपा ने चुनाव से पहले जो वादे किए थे. वे सारे झूठे निकले हैं। इसलिए जनता मन बना चुकी है कि वह भाजपा को सबक सिखाकर कांग्रेस की सरकार बनाएगी, क्योंकि कांग्रेस जो कहती है वह करती है।
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव का कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव राकेश राय पार्षद घनश्याम यादव, विवेक राठौर,आशीष गहलोत, आशीष रोहिला, उमेश यादव आदि ने स्वागत किया।