फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: महिला चोर ने बैंक में दिखाई हाथ की सफाई, पेट्रोल पंप मैनेजर के 50 हजार उड़ाए, CCTV में कैद हुई करतूत

Sun, 19 Mar 2023 10:49 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

भारतीय स्टेट बैंक की कृषि शाखा से एक महिला चोर ने अपनी हाथ की सफाई दिखाई। शनिवार को कैश काउंटर पर मैनेजर के पीछे एक महिला ने उनके बैग में से 50 हजार रुपये चोरी कर लिए।
विज्ञापन
महिला चोर ने मैनेजर के 50 हजार उड़ाए - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर के आष्टा नगर के कन्नौद रोड पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की कृषि शाखा से एक महिला चोर ने अपनी हाथ की सफाई दिखा कर 50 हजार रुपये उड़ा दिए। बैंक में एक पेट्रोल पंप का मुनीम पैसे जमा कराने के लिए गया था। कैश काउंटर पर मैनेजर के पीछे एक महिला ने बैग में से 50 हजार रुपये बड़ी आसान से चोरी कर लिए। इसकी लिखित में शिकायत और रिपोर्ट आष्टा थाने पर भी की गई है।  
विज्ञापन


नगर के इंदौर भोपाल हाईवे पर स्थित श्री गोपाल फिलिंग स्टेशन बहादुरपुरा इंदौर रोड पर इंडियन ऑयल कंपनी का पेट्रोल पंप संचालित है। वहां पर मैनेजर विष्णु मितवाल पेट्रोल पंप का नकदी रुपया दो लाख 31 हजार 635 रुपये लेकर भारतीय स्टेट बैंक कन्नौद रोड हौंडा शोरूम के सामने वाली शाखा पर जमा कराने गया था। पुलिस की माने तो मितवाल नियमित रूप से बैंक में रुपये जमा कराने जाते हैं। शनिवार को कैश काउंटर पर मैनेजर के पीछे एक महिला ने उनके बैग में से 50 हजार रुपये चोरी कर लिए। बैंक मैनेजर से तत्काल संपर्क किया, उन्हें अपने कैमरे से फुटेज देखकर बताया और फुटेज के आधार पर आष्टा थाने पर रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है। इस मामले में प्रभारी प्रबंधक दीपक कुमार ने कहा कि 50 हजार रुपये चोरी होने का मामला आया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें