फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: किसान के साथ चप्पल जूतों से मारपीट, दो व्यापारी भाइयों पर केस दर्ज

Sun, 05 Nov 2023 12:04 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर

सार

Sehore: राजगढ़ जिले की कुरावर कृषि उपज मंडी में दो व्यापारियों ने एक किसान के साथ चप्पल जूते से मारपीट कर दी। जिसकी शिकायत पर कुरावर थाने में दोनों व्यापारी भाइयों पर केस दर्ज किया गया हैं। 
विज्ञापन
किसान के साथ चप्पल जूतों से मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मामला राजगढ़ जिला मुख्यालय से लगभग 90 कीलोमीटर दूर स्थित कृषि उपज मंडी का है। जहां अपनी सोयाबीन की फसल बेचने के लिए सीहोर जिले से आए किसान राजेश मीणा के साथ फसल की कीमत मांगने के बदले व्यापारी पवन और गौरव सिंघी ने चप्पल जूते से मारपीट कर दी।

विज्ञापन


सूचना पर मौके पर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने हंगामा शुरू कर दिया और नायब तहसीलदार को ज्ञापन के माध्यम से व्यापारी का लाइसेन्स निरस्त करने की मांग की गई। जिसके पश्चात दोनों आरोपियों के विरुद्ध मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


फरियादी ने सुनाई दास्ता

वहीं कुरावर थाने में दर्ज की गई एफआईआर के अनुसार फरियादी राजेश मीणा ने पुलिस को बताया कि मैं 4 नवंबर को कृषि उपज मंडी कुरावर में सोयाबीन बेचने के लिए गया हुआ था, जहां मैंने कुरावर के व्यापारी पवन पिता कैलाश सिंघी और गौरव पिता कैलाश सिंघी को नीलामी की प्रक्रिया के तहत 19 क्विंटल 5 किलो सोयाबीन विक्रय की जिसकी कीमत 89344 रुपये हुई जो कि मैंने उनके मुनीम से रुपये मांगी।

विज्ञापन


उन्होंने उनके सेठ पवन और गौरव सिंघी को बुलाया तो वे मुझे गालियां देकर पैसे देने से इनकार करने लगे और मेरे साथ जूते-चप्पल से मारपीट की। इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी पवन पिता कैलाश सिंघी और गौरव पिता कैलाश सिंघी के विरूद्ध धारा 294, 323, 506 व 34 Ipc के तहत प्रकरण दर्ज किया है और मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें