सुबह से शुरू हो गई रिमझिम बारिश
- फोटो : अमर उजाला
आरएके कॉलेज स्थित मौसम केंद्र के तकनीकी अधिकारी डॉ एसएस तोमर ने बताया कि आगामी पांच दिनों तक आसमान में हल्के मध्यम घने बादल छाए रहेंगे। जिसके कारण खेतों में लगी चने की फसल में इल्लियों का प्रकोप बढ़ने की संभावना बन रही है। ऐसे में किसानों को अपने खेतों में कृषि विशेषज्ञों की सलाह से इल्ली नाशक दवाओं का छिड़काव तो करना चाहिए। वहीं खेतों में थोड़े-थोड़े अंतर पर टी आकार की खूंटिया लगानी चाहिए ताकि टी आकार की इन खूंटियों पर पक्षी बैठकर इल्लियां खा सकें।
न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस
डॉ तोमर ने बताया कि दिन के तापमान में जहां बढ़ोतरी होगी तो वहीं दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर बना रहेगा। तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस है, जिसके कारण ठंडक बढ़ गई।