फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: लाड़ली बहना योजना का लक्ष्य पूरा नहीं होने पर CMO का वेतन कटेगा, कलेक्टर ने 20 अप्रैल तक काम पूरा करने कहा

Tue, 18 Apr 2023 08:47 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

कलेक्टर ने लक्ष्य के अनुरूप पंजीयन नहीं करने वाली जनपदों एवं नगरीय निकायों को कड़ी फटकार लगाते हुए दो दिनों में निर्धारित लक्ष्य के अनुसार पंजीयन की कार्रवाई पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सीहोर कलेक्टर ने ली बैठक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला पंचायत सभाकक्ष में कलेक्टर प्रवीण सिंह की अध्यक्षता में टीएल बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में महिलाओं के पंजीयन, ई-केवाइसी तथा डीबीटी कार्य की निकायवार एवं जनपदवार समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं के पंजीयन का लक्ष्य 20 अप्रैल तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने लक्ष्य के अनुरूप पंजीयन नहीं करने वाली जनपदों एवं नगरीय निकायों को कड़ी फटकार लगाते हुए दो दिनों में निर्धारित लक्ष्य के अनुसार पंजीयन की कार्रवाई पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में जानकारी दी गई कि लाड़ली बहना योजना के तहत अभी तक जिले में कुल एक लाख 85 हजार 975 लाड़ली बहनों का पंजीयन किया जा चुका है।
विज्ञापन

  
कलेक्टर सिंह ने लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत सीहोर नगर पालिका की 69.09 प्रतिशत प्रगति पर घोर नाराजगी जाहिर करते हुए सीएमओ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने 20 अप्रैल तक सीहोर नगरीय निकाय द्वारा लक्ष्य पूरा नहीं करने पर सीएमओ का वेतन काटने के निर्देश भी दिए है। उन्होंने लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत पंजीयन कैंपों में नहीं जाने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का वेतन काटने का महिला बाल विकास अधिकारी को निर्देश दिया। बैठक में संयुक्त कलेक्टर सतीश राय, वंदना राजपूत, एसडीएम अमन मिश्रा, आष्टा एसडीएम आनन्द सिंह राजावत सहित सभी जिला अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें