फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीहोर में दर्दनाक सड़क हादसे में दो की मौत, एक बाइक पर तीन छात्राओं को ले जा रहा था छात्र

Sun, 12 Feb 2023 01:22 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर के इछावर में दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। एक छात्र बाइक में तीन छात्राओं को बैठाकर ले जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
सीहोर में दर्दनाक सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिले के इछावर के मॉडल स्कूल में विदाई समारोह में शामिल होने के बाद एक छात्र और तीन छात्राएं एक बाइक पर सवार होकर अपने घर के लिए निकले थे, रास्ते में एक अन्य बाइक से जा टकराए। दूसरी बाइक पर दो लोग सवार थे। हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं, चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना इछावर क्षेत्र में हुई है। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला शनिवार शाम के समय इछावर थाना क्षेत्र के पांगरा जोड़ के पास का है। पुलिस के अनुसार इछावर के मॉडल स्कूल में विदाई समारोह का आयोजन रखा गया था, जिसमें 12वीं क्लास की छात्राएं और एक छात्र बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। तभी सामने से आ रही एक बाइक से भिड़ंत हो गई, हादसे में निलेश और संतोष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पायल वर्मा, पलक वर्मा, दीपिका और लखन गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका उपचार इछावर अस्पताल में चल रहा है। पायल की हालत गंभीर रूप से घायल होने के कारण सीहोर अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मामले में पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें