फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: ईंट खरीदने गए युवक पर हमला, आरोपी ने कुल्हाड़ी से कर दिए कई टुकड़े

Tue, 30 May 2023 01:46 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर में ईंट खरीदने गए एक युवक पर अचानक हमला हो गया। वह संभलता उससे पहले ही उस पर जानलेवा वार हुए और उसकी मौत हो गई। आरोपी ने उसके बाद शरीर के कई टुकड़े कर दिए।
 
विज्ञापन
पटना में छात्र के साथ दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर में एक नृशंस हत्या का मामला सामने आया है। कर्बला पुल के पास एक आरोपी युवक ने धारदार कुल्हाड़ी से एक युवक पर हमला कर हत्या कर दी। हत्या का वीडियो सामने आया है। आरोपी पर ऐसा जुनून सवार था कि उसने मृतक के शरीर के कुल्हाड़ी से कई टुकड़े कर दिए। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मोती बाबा के मंदिर के पास निवास करने वाले सूरज पिता बिहारी लाल युवक लाल ईंट खरीदने कर्बला पुल के समीप शुक्रवार को गया था। वह ईंट भट्ठों के पास पहुंचा था कि सामने से कुल्हाड़ी लेकर आये आरोपी सिराड़ी निवासी सुरेंद्र पिता गोविंद राम कुशवाह ने उसके गले पर इतनी ताकत से प्रहार किया कि उसकी गर्दन कट गई और वह नीचे गिर पड़ा। आरोपी का जुनून कम नहीं हुआ वह उस पर कुल्हाड़ी से वार करता रहा, जिससे उसके शरीर के कई टुकड़े हो गए थे। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया। रविवार को मामले की जांच को लेकर मृतक के परिजनों ने कोतवाली थाने के सामने चक्काजाम भी किया था। वहीं, इस पूरे मामले में घटना के संबंध में सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत ने बताया कि "मृतक और आरोपी के बीच कोई कनेक्शन सामने नहीं आ रहा है। आरंभिक जांच में ऐसा पता चल रहा है कि आरोपी विक्षिप्त है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा चुका है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है."

विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें