फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: राजीनामा नहीं किया तो बुजुर्ग महिला को मारपीट कर किया आरोपियों ने घायल, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Mon, 16 Sep 2024 07:58 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

MP: सीहोर में पुराने मामले में राजीनामा नहीं करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। घायल वृद्धा को गंभीर अवस्था में परिजनों के द्वारा जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में इलाज के लिए भर्ती कराया है। मंडी थाना पुलिस ने वृद्धा की शिकायत पर मामला पंजीबद्ध कर आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानकारी के मुताबिक दो माह पहले ग्राम मुहाली निवासी चंदाबाई पत्नी रमेशचंद्र प्रजापति से मकान के छत पर पेड़ रखने की बात का लेकर पडौसी राजेन्द्र प्रजापति, सतीष प्रजापति, रामपाल प्रजापति से विवाद हो गया था तब आरोपियों ने परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया था। रिपोर्ट मंडी थाना में फरियादियों के द्वारा दर्ज कराई गई है। घटना से संबंधित प्रकरण न्यायालय में चल रहा है। काफी समय से आरोपियों के द्वारा पीडि़त परिवार पर राजीनामा करने का दबाव बनाया जा रहा था।

विज्ञापन


राजीनामा नहीं करने को लेकर 15 सितंबर रविवार शाम करीब 5 बजे के दरमियान राजेन्द्र प्रजापति, सतीष प्रजापति, रामपाल प्रजापति ने दरवाजा तोड़कर घर में घुसकर अकेली वृद्ध चंदा बाई पर डंडे से हमला कर दिया। घटना में वृद्धा के सिर कमर, हाथ पैरों में गंभीर चोट लगी। हमले की सूचना मिलते ही परिजनों ने चंदा बाई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और मंडी थाना पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें