फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: श्रीलंका और फिलीपींस का 11 सदस्यीय दल पहुंचा सीहोर, देखी मतदान की प्रक्रिया

Tue, 07 May 2024 06:26 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

MP News: लोकसभा निर्वाचन के तीसरे चरण की संपूर्ण प्रक्रियाओं का अवलोकन व अध्ययन करने फिलीपीन्स और श्रीलंका का 11 सदस्यीय अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि मंडल 5 मई की देर शाम भोपाल पहुंचे थे। आज सीहोर जिले के रफीकगंज, धबोटी, जहांगीरपुरा, कांकरखेड़ा, भाउखेड़ी सहित अनेक मतदान केन्द्रों में पहुंचकर मतदान की कार्रवाई को देखा।
विज्ञापन
श्रीलंका और फिलीपींस का 11 सदस्यीय दल पहुंचा सीहोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा निर्वाचन 2024 की सभी प्रक्रियाओं को देखने एवं उससे जुड़े विभिन्न चरणों को समझने के लिए श्रीलंका और फिलीपींस का 11 सदस्यीय डेलीगेशन भोपाल व सीहोर पहुंचा। इस इंटरनेशनल डेलीगेशन ने 7 मई को सीहोर जिले के रफीकगंज, धबोटी, जहांगीरपुरा, कांकरखेड़ा, भाउखेड़ी सहित अनेक मतदान केन्द्रों में पहुंचकर मतदान की कार्रवाई को देखा और उसकी सिलसिलेवार जानकारी ली।

विज्ञापन


इस दौरान डेलीगेशन के साथ सहायक कलेक्टर अर्पित गुप्ता ने मतदान की प्रक्रिया के बारे में अवगत कराया। अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि दल को मतदान केन्द्रों के भ्रमण के दौरान संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया की चरणवार विस्तृत जानकारी दी गयी। इवीएम, वीवीपैट, मतदान दल गठन, मतदान सामग्री वितरण, मॉनिटरिंग, सुरक्षा संबंधी व्यवस्था सहित निर्वाचन संबंधी अन्य प्रक्रियाओं से अवगत कराया गया। इस मौके पर सीहोर जनपद सीईओ नमिता बघेल तथा इछावर जनपद सीईओ शिवानी मिश्रा उपस्थित रहीं।   

अंर्तराष्ट्रीय प्रतिनिधि मंडल के सदस्य
इन्टरनेशनल डेलीगेशन में फिलीपीन्स के ’कमीशन ऑन इलेक्शन्स’ की एसोसिएट कमिश्नर सोकोर्रो बी. इंटिंग, डायरेक्टर सेलिया बी. रोमेरो एवं एग्जीक्युटिव असिस्टेंट लेसली एन सी. कॉनक्विला तथा श्रीलंका के ’प्रेसीडेंशियल कमीशन ऑफ इन्क्वायरी टू मेक रिकमंडेशन्स फॉर इलेक्शन लॉ रिफार्म्स’ के चेयरमैन जस्टिस वीवेज प्रियसथ गेरार्ड डेप, कमीशन मेम्बर सुंथारम अरूमैनायाहम, कमीशन मेम्बर अलीसंदारालेज सेनानायके, कमीशन मेंबर अहमद लेब्बे मोहम्मद सलीम, कमीशन मेंबर निमालका फर्नान्डो, कमीशन मेंबर  विथारानागे दीपानी सामंथा रॉडरिगो, कमीशन मेंबर  एलन करमाइकल वेरे तंबिनायागम डेविड सहित कमीशन सेकेट्री माधवा देवासुरेन्द्र सीहोर आये हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें