फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: बिलकिसगंज में युवक की हथौड़े से मारकर हत्या, फैली सनसनी; आरोपी हुआ फरार

Wed, 29 May 2024 01:12 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

Sehore: जिले की ग्राम पंचायत बिलकिसगंज में एक युवक की हथौड़े से हमला कर हत्या कर दी गई और हमलावर फरार हो गया। मृतक का शव बिलकिसगंज वीरपुर रोड पर स्थित एक ढाबे के बाहर खटिया पर पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। शव के पास हथौड़ा भी मिला है, जिससे हमला कर युवक की हत्या की गई है।
विज्ञापन
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलकिसगंज में एक युवक की हथौड़े से हमला कर हत्या कर दी गई। बिलकिसगंज थाने के एसआई लवकुश पांडेय ने बताया कि घटना मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात 12:30 बजे से 2 बजे के बीच की है। मृतक की सूचना उसके साथ काम करने वाले गोविंद राठौर (21) निवासी ग्राम लीलाखाडी ने रात 4:30 बजे दी। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, जहां मृत युवक खटिया पर लेटा हुआ था, उसका चेहरा लहूलुहान था।

विज्ञापन


मृत युवक की पहचान बाबू जाटव पिता नारायण जाटव (35) निवासी ग्राम मोया जिला राजगढ़ के रूप में हुई जोकि पिछले दो माह से ढाबे पर मजदूरी का काम कर रहा था। पुलिस ने बताया कि बाबू जाटव के शव के पास एक हथौड़ा भी बरामद हुआ है। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान है, उसका चेहरा लहूलुहान था। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें