फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: नाबालिग ने घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी को दिया अंजाम, नकदी और गहनों समेत गिरफ्तार

Thu, 22 Dec 2022 10:52 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर पुलिस ने लाखों की चोरी करने वाले एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने नाबालिग चोर के पास से एक लाख 21 हजार 800 रुपये का सामान जब्त किया है। 
विज्ञापन
आरोपी के पास से जब्त सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर पुलिस ने लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला नाबालिग चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने जिले के थाना पार्वती के जनपद पंचायत ब्लॉक आष्टा में शासकीय मकान में हुई चोरी का खुलासा कर 51 हजार 800 रुपये की नकदी व चोरी गया मंगलसूत्र समेत कुल एक लाख 21 हजार 800 रुपये का माल बरामद किया है। 
विज्ञापन


 

पुलिस के अनुसार फरियादी अर्चना सिंह पति अवनीश सिंह ने 17 दिसंबर को थाना पार्वती में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें बताया था कि 16 दिसंबर की शाम करीब 6:00 बजे आष्टा से अपने घर महू इन्दौर गई थी, सुबह घर वापस आने पर देखा की मकान का ताला खुला हुआ था। अलमारी का ताला टूटा हुआ था तथा पर्स में रखी नकदी व गहनें नहीं थे। कोई अज्ञात व्यक्ति सूने घर में रात में घुसकर सामान चोरी करके ले गया है। रिपोर्ट पर पुलिस ने फरियादी के घर में हुई चोरी के आरोपी की पतासाजी करने के लिए टीम गठित की और मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से नकदी 51,800 रुपये व चोरी गया मंगलसूत्र और फरियादी के घर का ताला जब्त किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें