मोबाइल फोन पर कॉल लगाकर ऑनलाइन ठगी का शिकार होते हुए एक व्यापारी बच गया। कपड़ा व्यापारी के पास मुबंई से फोन आना बताकर धोखाधड़ी से बैंक अकांउट खाली करने प्रयास किया गया था। कपड़ा व्यापारी ने बदमाशों के झांसे में आकर अपना आधार कार्ड नंबर दे दिया था, लेकिन बैंक खाते की डिटेल मांगने पर सतर्कता बताते हुए कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मामले में पड़ताल कर रही है।
कोतवाली पुलिस को दिए गए आवेदन में बाबा कलेक्शन कपड़ा के व्यवसायी सुमित तिलवानी ने बताया गया कि उनके पास अरविन्द शर्मा नामक व्यक्ति का 09 जून की सुबह 08.51 बजे एक व्यक्ति का कॉल आया। उसने कहा कि मैं डीटीएच कोरियर, अंधेरी बाम्बे से बोल रहा हूं। कस्टम ने दिनांक 03/06/2024 को कोरियर पकड़ा है, जिसमें 10 एटीएम कार्ड, 15 पासपोर्ट, 1 लेपटॉप, 2 किलो हेरोईन ड्रग्स और कुछ कपड़े है, हम आपका कॉल अंधेरी थाने में ट्रांसफर कर रहे हैं।
आप इस पर अपनी कम्प्लेंट दर्ज करा दीजिए कि आपका इससे कोई लेना देना नहीं है, जिस पर अंधेरी पुलिस स्टेशन से मोहित हाण्डा नामक व्यक्ति ने बात की, जिन्होंने अपना बेच नं. 021332 बताया और सुमित को दो मोबाइल नंबर 7738133133, 7738144144 दिये, पुन: उक्त नम्बर से कॉल आया तो कहा कि आप शिकायत दर्ज कराईये, क्योंकि एक के बैंक मैनेजर के यहां छापा पड़ा है और वह आपका नाम बोल रहा है कि आपने उनकी बैंक के डेबिट कार्ड को दो लाख रूपये में बेचा है।
मैंने कहा कि मेरा उक्त बैंक से कोई लेनदेन ही नहीं है, मुझसे उन्होंने आधार कार्ड की कापी ले ली और मेरे खाते की डिटेल मांग रहे थे, मुझे शक हुआ तो मेने मेरे भाई से कहा और बैंक डिटेल नहीं दी और हम दोनों थाना कोतवाली, सीहोर गये, जहाँ टीआई से भी उनसे बात कराई, तब टीआई ने उसको फोन पर फटकार लगाई और उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करने को कहा। मामले में कोतवाली पुलिस पड़ताल कर रही है।