फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: सीएम के गृहनगर में चोरों का धावा, जैन मंदिर से दिनदहाड़े अष्टधातु की 25 किलो वजनी मूर्ति पार

Tue, 09 Aug 2022 10:01 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह नगर बुधनी में दिनदहाड़े जैन मंदिर में धावा बोला और बुधनी नगर के ब्लॉक तिराहा स्थित दिगंबर जैन मंदिर से अष्टधातु से बनी करीब 25 किलो की मूर्ति चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
दिगम्बर जैन मंदिर से 25 किलो की मूर्ति चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिले में चोरों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं। चोरों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह नगर बुधनी में दिनदहाड़े जैन मंदिर में धावा बोला और बुधनी नगर के ब्लॉक तिराहा स्थित दिगंबर जैन मंदिर से अष्टधातु से बनी करीब 25 किलो की मूर्ति चोरी कर ले गए। फिलहाल पुलिस को चोरों का कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन


जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। आए दिन चोरी की घटनाएं आम हो गई हैं और पुलिस हाथ पर हाथ रखे चोरों का कोई सुराग नहीं लगा पा रही है। आलम ये हैं कि चोरों ने मंदिरों की मूर्तियों को भी अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है। चोर बड़े आराम से मंदिरों से मूर्ति चोरी कर रहे हैं। 

जानकारी के अनुसार चोरों ने सोमवार दोपहर करीब 2 बजे ब्लॉक तिराहा स्थित दिगंबर जैन मंदिर से भगवान पार्श्वनाथ की अष्टधातु से निर्मित करीब 25 किलो की मूर्ति पार कर दी। जबकि बुधनी का ब्लॉक तिराहा नगर का सबसे व्यस्त तिराहा  माना जाता है. और यहां लोगों की आवाजाही बड़ी संख्या में दिन भर होती रहती है।  चोर रहवासी इलाके में बने मंदिरों में भी धावा बोल रहे हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मंदिर के सामने का दरवाजा बंद था, जबकि बाजू वाला दरवाजा खुला था। जब तक चोरी का पता चलता, तब तक चोर अपने काम को अंजाम देने के बाद गायब हो गए थे। पुलिस ने फिलहाल आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें