फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीहोर: देखरेख के अभाव में सीवन नदी पर छाई जलकुंभी, पानी की जगह खेल मैदान जैसा नजारा

Mon, 07 Feb 2022 03:37 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

नगर में बहने वाली सीवन नदी समुचित देखरेख के अभाव में अब प्रदूषित होने लगी है, नदी में अब पानी की जगह सिर्फ जलकुंभी ही नजर आ रही है। जिससे नदी का अस्तित्व ही संकट में आ गया है।
 
विज्ञापन
सीवन नदी की साफ सफाई कराई जाती है, मगर इस साल मानसून के बाद कुछ नहीं किया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर की जीवन दायिनी कही जाने वाली सीवन नदी देखरेख के अभाव में अब प्रदूषित होने लगी है, नदी में अब पानी की जगह सिर्फ जलकुंभी ही नजर आ रही है। जिससे नदी का अस्तित्व ही संकट में आ गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हर साल सीवन नदी की साफ सफाई कराई जाती है, मगर इस साल मानसून के बाद कुछ नहीं किया गया। न तो नदी की सफाई की तरफ ध्यान दिया गयां न ही नदी में कितना पानी है इसको लेकर ही कोई सुध ली गई। कुल मिलाकर नगर की जीवनरेखा मानी जानी वाली सीवन नदी अब जलकुंभी से पटी नजर आती है। नदी में जल दिखना ही बंद हो गया है। यह नदी नगर के अनेक आवासीय क्षेत्रों से होकर गुजरती है और इसमें पानी रहने से नगर के बड़े क्षेत्र में भू-जल स्तर मेनटेन होता है।

सीवन ही जीवन है की बात तो बहुत की जाती है, मगर जब जमीनी स्तर पर कार्य करने की बारी आती है तो सब हकीकत सामने आ जाती है। इस साल भी ऐसा ही कुछ हो रहा है जब सीवन का जीवन बचाने के लिए किसी ने भी पहल करना उचित नहीं समझा है। अभी ठंड के मौसम मे नदी के यह हाल है तो अनुमान लगाया जा सकता है की तेज गर्मी के मौसम में नदी का क्या हाल दिखेगा..।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें