सीहोर जिले में अवैध रेत परिवहन के मामले नहीं रूक रहे हैं। थाना नसरुल्लागंज अन्तर्गत ग्राम सोठिया रेलवे पुल के पास एक अज्ञात आरोपी अवैध रुप से ट्रेक्टर ट्राली से बिना रॉयल्टी के रेत परिवहन करते पाया गया। पुलिस ने खनिज अधिनियम व चोरी के तहत मामला दर्ज किया। थाना नसरुल्लागंज के ही ग्राम किच के पास ट्रेक्टर ट्राली MP 37 AB 7148 के चालक के विरुद्ध बिना रॉयल्टी के रेत परिवहन करते पाया जाने पर पुलिस ने खनिज अधिनियम व चोरी के तहत प्रकरण दर्ज किया है।