सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
सीहोर में एसपी कार्यालय के पास सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा स्कूटी चालकों की टक्कर से हुआ। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह शहर के एसपी कार्यालय के पास मोहम्मद रफ़ीक़ खान उर्फ मुन्ने मियां अपनी साइकिल से रोज की तरह काम पर जा रहे थे, तभी मोड़ पर स्कूटी सवार दो युवकों ने अपने वाहन को लापरवाही और अनियंत्रित गति से चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उन्हें सिर में गंभीर चोटें आई। उपचार के दौरान बुजुर्ग ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। स्कूटी सवार दोनों युवकों के नाम कुलदीप विश्वकर्मा और आर्यन मेवाड़ा बताए जा रहे हैं। कोतवाली थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।