फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीहोर: सड़क के बीच लगे मुरम के ढेर से टकराया बाइक सवार, कंस्ट्रक्शन कंपनी की लापरवाही से युवक की मौत

Thu, 17 Mar 2022 10:46 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर जिले में निर्माणाधीन सड़क के बीच में लगे मुरम के ढेर से टकराकर एक बाइक सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन
सीहोर में मुरम के ढेर से टकराकर बाइक सवार की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिले में सड़क निर्माण कंपनी की लापरवाही के चलते एक युवक की जान चली गई। दरअसल, सड़क निर्माण कंपनी ने निर्माणाधीन मार्ग पर बीच सड़क में मुरम का ढेर लगा रखा था। रास्ते से गुजरते समय बाइक सवार मुरम के ढेर पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में मृत युवक। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान जितेंद्र मेवाड़ा पिता देवी सिंह निवासी अवंतीपुरा काकड़ खेड़ा के रूप में हुई है। युवक की मौत का कारण उसकी गर्दन में पत्थर लगने से होना बताया जा रहा है। 

सीहोर से कोसमी रोड पर सड़क निर्माण का काम जारी है, लेकिन कहीं पर डायवर्सन मार्ग का बोर्ड नहीं लगाया गया। एक तरफ की सीसी रोड काकरखेड़ा से लेकर बोरदी तक का बन चुकी है, लेकिन सड़क पर जगह-जगह मुरम के ढेर लगे हुए हैं, जिससे आए दिन राहगीर हादसे का शिकार हो रहे हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें