फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीहोर: पार्टी के दौरान अचानक चली गोली, एक व्यक्ति गंभीर घायल, मामले को छुपाने मरीज को भोपाल किया रैफर

Tue, 22 Feb 2022 05:27 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर जिले के श्यामपुर थाना अंतर्गत पार्टी के दौरान गोलीबारी की घटना सामने आई है, जिसे छुपाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
सीहोर: पार्टी के दौरान चली गोली, एक व्यक्ति गंभीर घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिले में एक पार्टी के दौरान गोली चलाने का मामला सामने आया है, वहीं मामले को छुपाने का प्रयास करने की भी कोशिश की गई है। वारदात में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए भोपाल रैफर किया गया है। 
विज्ञापन


मामला श्यामपुर थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम सोठी रोड पर स्थित एक फार्म हाउस का है। बताया जा रहा है कि रात में फार्म हाउस में कुछ लोग पार्टी कर रहे थे, इसी दौरान एक व्यक्ति ने अचानक गोली चला दी, जो कि पार्टी में ही मौजूद एक व्यक्ति को लग गई। घटना के बाद फार्म हाउस में हड़कंप मच गया। रात के वक्त गोली चलने की आवाज काफी दूर तक गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। 

गोलीबारी की घटना में घायल व्यक्ति की हालत कैसी है फिलहाल इसकी जानकारी नहीं लगी है, न ही ये पता चल सका है कि गोली चलाने वाला व्यक्ति कौन था। इस मामले में फिलहाल पुलिस ने कोई प्रकरण भी दर्ज नहीं किया है। मामला हाईप्रोफाइल लग रहा है। 
विज्ञापन


श्यामपुर थाना प्रभारी अर्जुन जयसवाल के अनुसार फार्म हाउस पर सफेद सुअर पालने का कार्य किया जाता था, जहां एक्स सर्विस मैन सुभाष मैथिल अपने पार्टनर रामेश्वर मोहे के साथ फार्म हाउस पर कुछ परिचितों को बुलाकर पार्टी कर रहे थे। उसी दौरान फार्म हाउस के बाहर आग ताप रहे कुछ लोगों को तेज आवाज आई और वो अंदर गए तो सुभाष मैथिल बेसुध अवस्थ में मिले। मामले में श्यामपुर पुलिस को कोलार पुलिस ने सूचना दी है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें