फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीहोर: नर्मदा में नहाने गए तीन दोस्तों में से एक डूबा, तैरना जानता था पर गहराई में जाने से हुआ लापता

Sat, 26 Mar 2022 01:40 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर जिले के बुधनी में नर्मदा नदी में नहाते समय तीन में से एक दोस्त गहरे पानी में जाने की वजह से डूब गया। जिसे तलाशने पुलिस ने सर्चिंग अभियान चलाया, लेकिन युवक को तलाशा नहीं जा सका।
 
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधनी में नर्मदा नदी में नहाते समय एक युवक गहरे पानी में जाने की वजह से डूब गया। जिसे तलाशने पुलिस ने सर्चिंग अभियान चलाया, लेकिन युवक को तलाशा नहीं जा सका।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश के झांसी निवासी गौरव पटेल (24) बुधनी की ट्राइडेंट कंपनी में काम करता है। वह शुक्रवार को अपने दो दोस्तों के साथ घाट पर नहाने के लिए गया था। बताया जाता है कि गौरव पटेल को तैरना आता था इसलिए वह नदी में गहरे पानी में चला गया, वहीं उसके दोस्तों को तैरना नहीं आता था इसलिए वे घाट पर ही नहा रहे थे। जब कुछ देर बाद दोस्तों ने देखा तो गौरव पटेल का कोई पता नहीं था। उन्होंने आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोर, होमगार्ड जवान की मदद से नदी में सर्चिंग अभियान चलाया, लेकिन रात तक कोई पता नहीं चल सका था। बुदनी थाना प्रभारी विकास खींची ने बताया कि युवक की सर्चिंग जारी है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें