फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: पत्नी की अस्थियां लेकर आया युवक नर्मदा में कूदा, पुलिस ने शव बरामद किया

Wed, 15 Jun 2022 06:31 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

पत्नी की मौत से दुखी एक पति ने भी नर्मदा नदी में कूदकर जान दे दी। पति भोपाल से पत्नी की अस्थियां विसर्जित करने आया था। 
विज्ञापन
युवक ने नर्मदा नदी में कूदकर जान दे दी। (प्रतीकात्मक चित्र) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्नी की मौत से दुखी एक पति ने भी नर्मदा नदी में कूदकर जान दे दी। पति भोपाल से पत्नी की अस्थियां विसर्जित करने आया था। सोमवार रात उसने बुधनी-होशंगाबाद नर्मदा ब्रिज से छलांग लगाकर जान दे दी। मंगलवार को नर्मदा नदी से पुलिस ने शव बरामद किया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 11 बजे एक युवक नर्मदा नदी पर बने ब्रिज से नीचे कूद गया था। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने रात भर सर्चिंग ऑपरेशन चलाया गया। मंगलवार को सुबह युवक का शव बरामद कर लिया गया। मृतक की पहचान भोपाल के नारियल खेड़ा का रहने वाले अजय सेंगर के रूप में हुई है।  

बताया जा रहा है कि मृतक अजय की पत्नी की भी हाल ही में बीमारी के दौरान मौत हुई थी। वह कैंसर से पीड़ित थी और 4 साल की लंबी बीमारी के बाद करीब कुछ दिन पहले ही उसकी मौत हो गई थी। मृतक के बच्चे भी नहीं हैं, जिसकी वजह से पत्नी की मौत के बाद से ही वह काफी दुखी था। वह पत्नी की अस्थियां नर्मदा में प्रवाहित करने बुधनी पहुंचा था तभी उसने नर्मदा ब्रिज से छलांग लगा कर मौत को गला लगा लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें