फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: खालिस्तानी आतंकवादियों को देखते ही गोली मारने की मांग, गुरुद्वारा में श्रीसिंह संगत सिख समाज ने पारित किया प्रस्ताव

Sun, 15 May 2022 02:33 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर में श्रीसिंह संगत सिख समाज ने महामहीम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह से खालिस्तानी आतंकवादियों को देखते ही गोली मारने के आदेश देने की मांग की है। 
विज्ञापन
श्रीसिंह संगत सिख समाज ने इनाम की घोषणा का प्रस्ताव पारित किया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान और लंदन में बैठे खालिस्तानी आतंकवादियों के सिर काटकर लाने वाले को सीहोर श्रीसिंह संगत दस करोड़ रुपये का नगद इनाम देगी। श्रीसिंह संगत सिख समाज ने महामहीम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह से खालिस्तानी आतंकवादियों को देखते ही गोली मारने के आदेश देने की मांग भी की है। गुरुद्वारा में श्रीसिंह संगत सिख समाज ने शनिवार को सर्वसहमति से उक्त मांगों और इनाम की घोषणा का प्रस्ताव पारित किया है।
विज्ञापन

 
श्रीसिंह संगत सिख समाज की मांगों और इनाम की घोषणा के संबंध में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा ने कहा कि सिख समाज का रूप बनाकर ये लोग हमारे देश में अशांति फैलाने का काम कर रहे हैं। इन आतंकवादियों को पाकिस्तान सहित अन्य विदेशों से फंडिंग की जा रही है। पूरा सिख समाज और हिंदू समाज एक है। गुरु गोविंद सिंह ने हिंदुओं की रक्षा के लिए ही सिख धर्म की स्थापना की थी।

गुरु गोविंद सिंह जी का पूरा परिवार देश के लिए समाप्त हो गया था। सिख बच्चा बचपन से ही देश धर्म-संस्कृति की रक्षा की शपथ लेते हैं। सिख धर्म का जन्म ही हिंदू धर्म जनेऊ और तिलक की रक्षा के लिए हुआ है। अरोरा ने कहा कि सिख और हिंदू अलग नहीं हो सकते और जो लोग हरकत कर रहे हैं और करवा रहे हैं उनका सिर काट के लाने वाले को श्रीसिंह संगत सीहोर 10 करोड़ रुपये का इनाम भी देगी। गुरुद्वारे में बैठक कर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और पंजाब के मुख्यमंत्री से दहशत फैलाने वाले आतंकवादियों को सीधे गोली मारने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें