शासकीय पीजी कॉलेज के वार्षिक सम्मेलन में पुरस्कार वितरित करती सांसद प्रज्ञा सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर शनिवार को सीहोर के शासकीय पीजी कॉलेज के वार्षिक सम्मेलन और पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल हुईं। समारोह के दौरान सांसद ने छात्र छत्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जो भी गतिविधियां आयोजित हो रही हैं, उनमें सहभागिता निभाएं, कॉलेज की सभी गतिविधियों में भाग लें साथ ही राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना रखकर हमें आगे बढ़ना है। राष्ट्र में जितनी गतिविधियां चल रही हैं हमें उस भावना से सदैव तैयार रहना चाहिए।
उन्होंने भोपाल के MVM की तर्ज पर सीहोर के चंद्रशेखर कॉलेज केअतिथि शिक्षकों का कार्यकाल 12 महीने करने और वेतन बढ़ाने के निर्देश दिए। सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने प्रिंसिपल को निर्देशित कर प्रस्ताव जिला कलेक्टर को भेजने के लिए कहा। कॉलेज में भागीदारी समिति के तहत 15 अतिथि शिक्षक कार्य कर रहे हैं, जो अपनी समस्याएं लेकर सांसद के पास पंहुचे थे।