फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीहोर: बुधनी दौरे पर सीएम शिवराज सिंह चौहान को लोहे के सरियों से लगी चोट, टिटेनस का इंजेक्शन लगाना पड़ा

Mon, 31 Jan 2022 02:18 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा में बुदनी दौरे के दौरान बड़ी चूक सामने आई। लोहे के सरियों में पैर रखने पर सीएम घायल हो गए। घटनास्थल पर ही उनके घाव की ड्रेसिंग की गई।  
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पैर में लगी चोट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम शिवराज सिंह चौहान अपने विधानसभा क्षेत्र बुधनी के दौरे पर घायल हो गए। उनका वहीं पर उपचार किया गया। सीएम को लोहे के सरिये से चोट लगी थी, जिसके चलते उन्हें टिटेनस का इंजेक्शन भी लगाया गया। मामला सीएम की सुरक्षा में चूक का है, जिसके चलते कोई भी अधिकारी फिलहाल कुछ भी कहने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


सीएम शिवराज सिंह चौहान रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर थे। इसी दौरान वह ग्राम नारायणपुर में एक व्यक्ति के यहां शौक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें लोहे के सरिये से पैर में चोट लग गई। जिस जगह सीएम गए थे, वहां घर पर लोहे के सरिये रखे थे। उन पर कपड़ा ढंका हुआ था। इस कारण अनजाने में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपना बायां पैर लोहे के सरिये में रख गया, जिससे उनके पैर में चोट आ गई। सीएम के जख्मी होने से वहां मौजूद प्रशासन सकते में आ गया। मामला सीधे सीएम से जुड़ा था इसलिए कोई भी अफसर कुछ कहने को तैयार नहीं है। इस संबंध में बुधनी के प्रभारी बीएमओ डॉ. महरबान सिंह का कहना है कि सीएम चौहान के पैर में चोट लगी थी। उनका तत्काल प्राथमिक उपचार किया गया। पट्टी बांधने के बाद उनको टिटेनस का इंजेक्शन भी लगाया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें