फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीहोर: सेहत और पर्यावरण के लिए चलाई साइकिल, 175 किलोमीटर का सफर मात्र नौ घंटे में किया तय

Mon, 03 Jan 2022 02:54 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

खुद की और पर्यावरण की सेहत के लिए साइकिलिंग को बढ़ावा देने के लिए बीएसआई पर फिटनेस अकादमी लोगों को जागरूक कर रही है। इसके तहत इन युवाओं के दल ने सीहोर से ऐतिहासिक सांची तक करीब 175 किलोमीटर का सफर साइकिल से नौ घंटे में तय किया।
 
विज्ञापन
Sehore: सेहत का संदेश देने 175 किमी साइकिल चलाकर पहुंचे सांची। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुद की और पर्यावरण की सेहत के लिए साइकिलिंग को बढ़ावा देने के लिए बीएसआई पर फिटनेस अकादमी लोगों को जागरूक कर रही है। इसके तहत इन युवाओं के दल ने सीहोर से ऐतिहासिक सांची तक करीब 175 किलोमीटर का सफर साइकिल से नौ घंटे में तय किया।
विज्ञापन

बीएसआई मैदान पर 360 फ्लाई एटीसी इंडिया फिटनेस अकादमी के कोच सचिन वर्मा ने बताया कि प्रतिदिन सुबह और शाम मैदान पर युवाओं को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए जा रहे हैं। नव वर्ष के मौके पर दस युवाओं की टीम ने उनके नेतृत्व में करीब 175 किलोमीटर का सफर मात्र नौ घंटे में तय किया। कोच वर्मा ने कहा कि साइकिल को जीवन में अपनाने से कई फायदे हैं। अपने स्वास्थ्य के साथ ही हम स्वच्छ पर्यावरण बनाने में भी योगदान दे सकेंगे। साइकिल यात्रा के दौरान वे लोगों को साइकिल के प्रयोग के लिए प्रेरित करते हैं। इसके अलावा अकादमी द्वारा आर्मी में शामिल होने वाले बच्चों को भी अभ्यास कराया जा रहा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें