फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: कांग्रेस ने रूठों को मनाने किया बैठक का आयोजन, नामांकन वापस लेने के लिए कार्यकर्ताओं को समझाया

Wed, 22 Jun 2022 08:04 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

कार्यकारी जिलाध्यक्ष नईम नवाब ने मंगलवार को रूठे  कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी चुनाव में प्रत्याशी बनने के लिए कई योग्य कार्यकर्ता टिकिट की मांग करते है, परंतु पार्टी एक को ही टिकट दे सकती है।
विज्ञापन
रूठे कार्यकर्ताओं को मनाने कांग्रेस ने बैठक का आयोजन किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिले में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया था। कार्यकारी जिलाध्यक्ष नईम नवाब को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर कांग्रेस का प्रशासन प्रभारी का दायित्व दिया गया है। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी चुनाव में प्रत्याशी बनने के लिए कई योग्य कार्यकर्ता टिकिट की मांग करते है, परंतु पार्टी एक को ही टिकट दे सकती है। पार्टी का वरिष्ठ नेतृत्व मंथन के बाद अपने प्रत्याशियों की घोषणा करता है। निकाय चुनाव में पार्टी ने जिन कार्यकर्ताओं को उम्मीदवार घोषित किया उनके अलावा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपने नामांकन वापस ले लेना चाहिए। 
विज्ञापन


मंगलवार को आयोजित बैठक में प्रभारी नईम नवाब ने कहा कि कांग्रेस के घोषित प्रत्याशियों को तत्काल अपने रूठे कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के घर जाकर उसका सम्मान करना चाहिए तथा मनाना चाहिए। क्योंकि कार्यकर्ता ही किसी को सर्वोच्च शिखर पर पहुंचाता है, कोई भी अपने आप शिखर पर नहीं पहुंचता है। उन्होंने कहा कि जो कार्यकर्ता टिकट से वंचित रहे वह भी हमारी पार्टी के महत्वपूर्ण अंग हैं आगे भी उन्हें भी मौके मिलेंगे। इसलिए अधिकृत प्रत्याशियों को जिताने में जोर लगाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर चुनाव के पूर्व अनेक नियुक्ति कर समन्वय स्थापित किया जा रहा है। इसके लिए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. बलवीर तोमर ने पूरे जिले में रूठे हुए से संपर्क किया जा रहा है। जो रूठ गए हैं उनको मनाने आप सभी घर-घर जाएं और कार्यकर्ताओं को भी एक्टिव करें, कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय को लेकर एक्टिव रहना है, क्योंकि मध्य प्रदेश में आने वाले समय में विधानसभा चुनाव भी हैं, अभी से सभी को तैयारी करनी है और एकजुट होकर मैदान में उतरना हैं।

सीएम के झूठे वादों के खिलाफ लडे़ंगे चुनाव
इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष और कांग्रेस के प्रभारी नवाब ने कहा कि हमारे पास शहर के विकास के अलावा अन्य मुद्दे हैं। इसमें सबसे बड़ा मुद्दा नर्मदा का पानी है। शहर सहित आस-पास के क्षेत्र में सालों बीत जाने के बाद भी नियमित रूप से पेयजल की व्यवस्था नहीं हो पाई है। हर साल शहर में पानी का संकट गहराता है, लेकिन इंतजाम कुछ नहीं होते है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने करीब दस-ग्यारह साल पहले नगर पालिका चुनाव के दौरान सीहोर में नर्मदा का जल लाने की घोषणा की थी। तब नगर पालिका के दो कार्यकाल बीत चुके हैं, लेकिन नर्मदा का जल लाने के लिए कोई पहल नहीं हुई। क्षेत्र में जल संकट हर साल गहराता जा रहा है और प्रदेश के मुखिया हर साल घोषणा कर चलते बन जाते है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हमारे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में पार्टी पूरी तरह मजबूत है और हमारे पास अनेक मुद्दे ऐसे हैं जिनके बल पर हमें आगामी चुनावों में जनता का वोट प्राप्त होगा। बैठक के दौरान कांग्रेस नेता पुनित राठौर, राजेन्द्र वर्मा, तुलसी राठौर, भगत सिंह, कमलेश माहेश्वरी, धर्मेन्द्र रेकवार आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें