फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीहोर: कलेक्टर ने लगवाया बूस्टर डोज, 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों से टीका लगवाने की अपील की

Wed, 19 Jan 2022 06:00 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

सीहोर जिले में फ्रंटलाइन वर्कर, हेल्थकेयर वर्कर तथा 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को कोरोना का बूस्टर डोज 10 जनवरी से लगना शुरू हो गए हैं। कलेक्टर चन्द्र मोहन ठाकुर ने जिला चिकित्सालय वैक्सीनेशन केन्द्र पहुंचकर कोरोना का बूस्टर डोज लगाया है।
विज्ञापन
Sehore: कलेक्टर चंद्र मोहन ठाकुर ने कोरोना का बूस्टर डोज लगवाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिले में फ्रंटलाइन वर्कर, हेल्थकेयर वर्कर तथा 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को कोरोना का बूस्टर डोज 10 जनवरी से लगना शुरू हो गए हैं। इस शृंखला में कलेक्टर चन्द्र मोहन ठाकुर ने जिला चिकित्सालय वैक्सीनेशन केन्द्र पहुंचकर कोरोना का बूस्टर डोज लगाया है।
विज्ञापन


कलेक्टर ने 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों से बूस्टर डोज लगवाने की अपील की है। कलेक्टर ने कहा कि कोरोना महामारी का प्रभाव बुजुर्गों पर अधिक पड़ रहा है। इस उम्र में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। साथ ही अन्य बीमारियां भी पहले से घर कर चुकी होती हैं। इसलिए मेरा अनुरोध है कि 60 साल से ज्यादा उम्र के लोग बूस्टर डोज लगवाकर खुद को सुरक्षित करें।

कलेक्टर ठाकुर ने कहा कि फ्रंटलाइन वर्कर, हेल्थकेयर वर्कर भी बूस्टर डोज लगवाना न भूलें। उन्होंने कहा है कि सभी फ्रंटलाइनर अपने आसपास के बुजुर्गों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन


228 लोग पॉजिटिव
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 18 जनवरी की देर रात एवं 19 जनवरी को दोपहर तक प्राप्त रिपोर्ट में 228 व्यक्त्यिों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। इसके चलते कुल एक्टिव केस 666 हो गए हैं। जबकि महज 8 लोग ही कोरोना को हराकर रिकवर हो पाए हैं।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें