फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीहोर: सीएम शिवराज सपरिवार पहुंचे देवीधाम सलकनपुर, दर्शन-पूजन के बाद पौधा रोपा

Sat, 05 Mar 2022 06:51 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सीहोर जिले के देवीधाम सलकनपुर पंहुचे। मंदिर में परिवार के साथ पूजा-अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सीहोर जिले के देवीधाम सलकनपुर पंहुचे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सीहोर जिले के देवीधाम सलकनपुर पंहुचे। मंदिर में परिवार के साथ पूजा-अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली-समृद्धि की कामना की। सीएम ने जन्म-दिन के अवसर पर पौधरोपण किया, सभी से पौधे लगाने की अपील की। इस दौरान उनकी पत्नी साधना सिंह भी साथ थीं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

सीएम ने जन्म-दिन के अवसर पर पौधरोपण किया। - फोटो : अमर उजाला
शिवराज सिंह ने कहा कि पेड़ लगाना पृथ्वी को बचाने का अभियान है। यह अत्यंत पुनीत कार्य है। इस पवित्र सामाजिक अभियान को सफल बनाने के लिए मैं रोज एक पेड़ लगाता हूं। आप सब इस कार्य में पूरा सहयोग करें। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मैं अपने जन्म-दिन पर आप सभी से आग्रह और अपील करता हूं कि अधिक से अधिक पौधरोपण करें, यही मेरे लिए सच्चा उपहार और शुभकामनाएं होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ वातावरण देने के लिए पेड़ लगाना जरूरी है। हम सभी रोज एक पेड़ लगाएं तो निश्चित ही पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें