फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore Crime News: बंजारों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लट्ठ और धारदार हथियार, दो ग्रामीणों की मौत, 15 घायल

Wed, 02 Feb 2022 09:42 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

जिले के सिद्धिकगंज थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम गंगाराम की सामरी एवं पीपल की सामरी ग्राम में रहने वाले बंजारा समाज के दो गुटों में बुधवार को खूनी संघर्ष हो गया। इस खूनी संघर्ष में 2 ग्रामीणों की मौत हो गई है। लगभग 15 लोग घायल हो गए हैं। 
विज्ञापन
Fight
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिले के दूरस्थ सिद्धिकगंज थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम गंगाराम की सामरी एवं पीपल की सामरी ग्राम में रहने वाले बंजारा समाज के दो गुटों में बुधवार को खूनी संघर्ष हो गया। इस खूनी संघर्ष में 2 ग्रामीणों की मौत हो गई है। लगभग 15 लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार घटना की सूचना मिलते ही सिद्धिकगंज पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को सिविल अस्पताल आष्टा लेकर आई। वहीं एसडीओपी मोहन सारवान, आष्टा टीआई अनिल यादव भी सिविल अस्पताल आष्टा पहुंच गए हैं। दो थानों के बल ग्राम रवाना किया है। एक पक्ष का कहना है दूसरा पक्ष हथियारों के साथ बंदूक भी लाया था, उसने गोली भी चलाई है। वही एसडीओपी मोहन सारवान ने गोली चलने की बात से इंकार किया है। बुधवार को अस्पताल में बड़ी लापरवाही नजर आई। सूचना के बाद भी डॉक्टर नहीं आए, मात्र एक महिला चिकित्सक उपस्थित थी। कई घायलों की हालात गंभीर है। खूनी संघर्ष में जमकर लठ्ठ, धारदार हथियार चले हैं। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें