फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीहोर: कर्ज चुकाने के बाद चेक वापस मांगे तो सूदखोर ने भरे बाजार में कर दी किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष की पिटाई

Thu, 14 Apr 2022 11:26 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

कर्ज चुकाने के बाद चेक वापस मांगना किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष को भारी पड़ गया।  व्यापारी ने भरे बाजार फरियादी को पीट दिया। पुलिस के पास मामला पहुंचा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर में ओबीसी महासभा और किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष के साथ बाजार में मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। कर्ज चुकाने के बाद गारंटी के चेक वापस लेने की बात पर विवाद हुआ है।
विज्ञापन


ओबीसी महासभा और किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष चांद सिंह मेवाड़ा पुत्र गंगाराम मेवाड़ा ने बताया कि चार वर्ष पूर्व आर्थिक समस्याओं के चलते सराफा बाजार में अनंत ज्वैलर्स के संचालक ब्याज पर पैसा देने वाले अंकुर सोनी, सोनू सोनी से दो प्रतिशत ब्याज पर तीन लाख रुपये कर कर्ज लिया था। जमानत के तौर पर दो कोरे हस्ताक्षर युक्त चेक लिए गए थे। बीते सालों से लगातार कर्ज पर तय ब्याज चुकाता रहा जिस के बाद मंगलवार 12 अप्रैल को नगद पांच लाख रुपये लेकर अपने बेटे ब्रजेश के साथ अनंत ज्वैलर्स पर पहुंचा और ब्याज सहित पूरी रकम चुकता कर दी। जमानत के तौर पर रखे चेक वापस मांगने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी और चेक देने से इंकार कर दिया। हमले में कई अंदरूनी चोटें शरीर में आई हैं। आसपास के दुकानदारों ने भी घटना को देखा है। पुलिस ने सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया है। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने और जमानत के तौर पर दिए चेक वापस दिलाने की मांग फरियादी ने की है।

बताया गया कि कोतवाली पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ फिलहाल धारा 504, 323 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। फरियादी ने आरोपियों पर सूदखोर अधिनियम के अंतर्गत धाराएं लगाए जाने के लिए नगर पुलिस अधीक्षक को भी शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें