पृथ्वीपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रात में करीब 10 बजे के आसपास हुई, जिसमें जेर गांव के रहने वाले 34 वर्षीय अशोक वंशकार जो अपनी बाइक से ओरछा की ओर जा रहे थे, वहीं तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो ने आकर जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद इसकी सूचना पृथ्वीपुर पुलिस को दी गई।
शव का कराया गया पोस्टमार्टम
पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक को सरकारी अस्पताल लेकर आई, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है। पृथ्वीपुर पुलिस थाने के प्रभारी ने बताया कि इस मामले में अज्ञात स्कॉर्पियो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पंचनामा की कार्रवाई करने के बाद आज पृथ्वीपुर में मृतक का पोस्टमार्टम कराकर लाश परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।