फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

School Time Change: छिंदवाड़ा में भी स्कूलों में समय बदला, ठंडी के कारण सुबह 9 से पहले नहीं लगेंगी कक्षाएं

Wed, 29 Nov 2023 04:18 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

दो दिनों से जारी बारिश के बाद छिंदवाड़ा में तापमान में गिरावट देखी जा रही है। ऐसे में शीतलहर के चलते बच्चों को स्कूल जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इसको लेकर कलेक्टर ने आदेश जारी कर स्कूलों का समय बदला है। 
विज्ञापन
बढ़ती ठंड को देखते हुए स्कूलों का समय बदला है। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शीतलहर के चलते छिंदवाड़ा में भी स्कूलों का समय बदला गया है। इसके आदेश जारी हो चुके हैं। अब सुबह की पाली में लगने वाले सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 9:00 बजे से लगेंगे। 
विज्ञापन


कलेक्टर मनोज कुमार पुष्प ने स्कूलों के समय परिवर्तन को लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश 31 दिसंबर तक के लिए मान्य रहेंगे। दरअसल दो दिनों से जारी बारिश के बाद छिंदवाड़ा में तापमान में गिरावट देखी जा रही है। ऐसे में शीतलहर के चलते बच्चों को स्कूल जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इसको लेकर कलेक्टर ने यह आदेश जारी किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये है आदेश 
शीत ऋतु में जिले में बढ़ती शीतलहर एवं तापमान में आ रही गिरावट को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ को दृष्टिगत रखते हुए जिले में संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय, मान्यता प्राप्त, अनुदान प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई एवं माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबंद्ध पूर्व प्राथमिक (नर्सरी एवं आंगनबाड़ी) तथा कक्षा पहली से 8 तक के बच्चों के लिए सुबह पाली में संचालित होने वाले समस्त विद्यालयों के लिए समय में परिवर्तन करते हुए विद्यालय संचालन का समय सुबह 9:00 बजे से किया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें