फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई ने किया खुलासा: एसबीआई की मैनेजर ने पति संग किया बैंक 11.84 करोड़ का घोटाला

Sat, 26 Jun 2021 06:54 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

यह मामला कोरोना की वजह से सामने आया जब एक खाताधारक ने अपना एफडी तुड़वाने के लिए बैंक पहुंचा और उस दिन आरोपी मैनेजर मौजूद नहीं थीं। उसे बोला कि उसकी एफडी गिरवी है, इसके बाद ग्राहक को अंदेशा हुआ और उसने बैंक अधिकारियों के खिलाफ शिकायत की।
विज्ञापन
एसबीआई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के इंदौर की खजराना चौराहा की शाखा में मैनेजर स्वीटी सुनेरिया ने पति संग मिलकर 11 करोड़ से ज्यादा का घोटाला किया। इसका खुलासा सीबीआई ने किया है। सीबीआई ने कार्रवाई के दौरान मैनेजर और उसके पति आशीष सलूजा के खिलाफ शिकायत दर्ज कर दोनों को अपनी हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


सीबीआई के मुताबिक यह घोटाला 2018 से चला आ रहा था, मामले में एजीएम मनोज चौधरी की शिकायत पर सीबीआई ने इस पर कार्रवाई की। अब तक इस मामले में कुल 11 करोड़ 84 लाख 71 हजार रुपये के घोटाले का खुलासा किया गया है। 

इस मामले में सीबीआई को कुछ इनपुट मिले थे, जानकारी मिलने के बाद इस मामले में तुरंत कार्रवाई की, इस दौरान सीबीआई ने घोटाले से जुड़े सभी दस्तावेज को जब्त कर अपनी हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


सीबीआई के अधिकारी के मुताबिक एजीएम रामेश्वर चौधरी ने 22 जून को इस मामले में आरोपी स्वीटी सुनेरिया और उनके पति आशीष सलूजा के खिलाफ केस दर्ज करवाई थी। आगे बताया कि आरोपियों ने खाताधारकों की एफडी जमा करवाई, वह भी गारंटी के साथ और फिर एक अन्य ग्राहक शमीम बानो के नाम से 77 लाख 90 हजार का ओडी लोन ले लिया था।

इसके बाद लोन के पैसों को आरोपी और उसकी मां के खाता में ट्रांसफर कर रुपये निकाले गए। इस मामले में सीबीआई ने लगभग चार जगहों पर छापेमारी की और घोटाले से जुड़े सभी दस्तावेजों को खोज निकाला।

ऐसे आया मामला सामने

यह मामला कोरोना की वजह से सामने आया जब एक खाताधारक ने अपना एफडी तुड़वाने के लिए बैंक पहुंचा और उस दिन स्वीटी वहां मौजूद नहीं थी। स्वीटी की जगह बैंक के अन्य अधिकारी ने ग्राहक को बताया कि उनका एफडी किसी शमीम बानो के नाम पर गिरवी रखी है। 

इसके बाद ग्राहक को अंदेशा हुआ और उसने बैंक अधिकारियों के खिलाफ शिकायत की। देखते ही देखते मामले की जांच शुरू हुई और इस बड़े घोटाले का खुलासा हुआ। फिलहाल दोनों आरोपी सीबीआई की गिरफ्त में है आगे की पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें