फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: इंदौर में 12 वर्षीय दिव्यांग बच्ची ने दी कोरोना को मात, एक लंग्स और किडनी के सहारे जी रही है जिंदगी

Fri, 25 Jun 2021 07:51 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

सिमी दत्त का एक लंग्स, किडनी और हाथ विकसित नहीं हुआ था। वहीं इसका ऑक्सीजन स्तर 40-50 तक गिर गया था।
विज्ञापन
दिव्यांग बच्ची सिमी दत्त - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी के बीच मध्यप्रदेश के इंदौर से एक अच्छी खबर आई है। दरअसल यहां एक 12 वर्षीय दिव्यांग बच्ची सिमी दत्त ने कोरोना को मात दे दी है। बचपन से ही  एक लंग्स, किडनी और हाथ के सहारे जीने वाली सिमी बहुत ही बहादुरी से कोरोना से जंग लड़ी और उसे हरा दिया। इस दौरान लंग्स में सिकुड़न के कारण उसका ऑक्सीजन स्तर भी 40-50 तक गिर गया था। लेकिन इस दौरान सिमी को लगातार बाईपाइप ऑक्सीजन के सहारे रखा गया।

विज्ञापन


बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान सिमी की मां पहले संक्रमित हो गई थीं। इसके बाद सिमी को भी संक्रमण हुआ तो डॉक्टर के निर्देश पर उसे घर में ही ऑक्सीजन और बाईपाइप लगाई गई। 12 दिन के लगातार लगातार कोरोना से लड़ने के बाद उसने जंग जीत ली। 

सिमी के पिता ने बताया, "बचपन से ही मेरी बेटी की एक लंग्स, किडनी और एक हाथ विकसित नहीं हुआ। कोरोना में इनका ऑक्सीजन स्तर 40-50 तक गिर गया था। हमने लगातार सिमी को बाईपाइप ऑक्सीजन पर लगाए रखा।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें