फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satta Ka Sangram: भाजपा को अपने काम और मोदीजी के नाम पर भरोसा, कांग्रेस कह रही इस बार होगा बदलाव

Fri, 10 May 2024 06:59 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर

सार

Satta Ka Sangram: अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम आज शुक्रवार को मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में रहा। यहां सुबह चाय पर चर्चा की गई। दोपहर में युवाओं के मुद्दे जाने गए। शाम को राजनीतिक दलों के नेताओं ने सवालों के जवाब दिए।
विज्ञापन
मंदसौर में स्थानीय नेताओं से चर्चा की गई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' मतदाताओं का सियासी मूड जानने निकला है। चुनावी रथ आज शुक्रवार को दिन भर मध्यप्रदेश के मंदसौर लोकसभा क्षेत्र में रहा। मंदसौर में अफीम की खेती, शिवना नदी के शुद्धिकरण सहित कई मुद्दे लोगों की जुबान पर रहे। यहां मोदी की गारंटी तो राहुल गांधी के वादे भी चर्चा में है। मतदाता किस ओर जाएगा ये तो 4 जून को पता चलेगा पर अभी हमने दिनभर यहां के लोगों से बात की फिर राजनेताओं से उन्हीं मुद्दों पर सवाल-जबाव किए। 
विज्ञापन




विधानसभा चुनाव के परिणाम की बात से शुरुआत करते हुए भाजपा नेता भाजपा उत्तर मंडल अध्यक्ष अरविंद सारस्वत का कहना है कि बिल्ली के भाग्य से छीका फूटा है। मंदसौर विधानसभा में जनता का विश्वास है। नगर निगम में भी भाजपा है। यहां की जनता भाजपा के साथ है। विधानसभा चुनाव में कुछ चूक रह गई होगी, इसलिए एक सीट कांग्रेस जीत गई।

कांग्रेस प्रवक्ता सुरेश भाटी का कहना है कि पूरा चुनाव 2009 के परिदृश्य पर केंद्रित हो गया है। उस समय लोकल मुद्दों पर लड़ा गया था, वहीं परिदृश्य अब भी दिख रहा है। भाजपा नेता कह रहे हैं कि चुनाव में कुछ चूक हो गई, मैं स्पष्ट कर दूं कि भाजपा जब-जब अहंकार हुआ है तब-तब भाजपा को सबक मिला है। उनके अहंकार का उदाहरण में देखें तो सीएम मोहन यादव मंदसौर आते हैं तो कहते हैं कि हम फॉर्म भरते हैं और घर जाकर सो जाते हैं। तब भी हम जीत जाते हैं। इस बार भी भाजपा नेता अहंकार में हैं। 
विज्ञापन


इसका जवाब देते हुए भाजपा नेता महेंद्र परिहार ने कहा कि ये अहंकार नहीं है। इसका मतलब है कि हमें हमारे मतदाताओं पर भरोसा है। हमारे काम पर भरोसा है। हमारे विधायक, सांसद से लेकर मोदीजी तक के काम के आधार पर हमें वोट मिलेंगे। एमपी में 2003 से पहले बेटियों को खोक में मार दिया जाता था, अब भाजपा सरकार ने बेटियों को हमने लाडली बनाया है। इसलिए मतदाता को भी भरोसा है कि हमारा काम भाजपा करेगी। इसलिए हमें भरोसा है। हम हमारा काम करते हैं, यही बात हमारे सीएम साहब ने कही। उनका तात्पर्य अलग था, ये लोग अलग निकाल रहे हैं। 

भाजपा नेता ने कहा कि यहां का मतदाता की योजनाओं से संतुष्ट हैं। कांग्रेस का यही काम है कि झूठ बोलो और जोर से बोलो। फिर उस पर राजनीति करो। यहां के किसान खुश हैं। सरकार अपने स्तर पर सभी काम कर रहे हैं। 

कांग्रेस नेता का कहना है कि अफीम का मुद्दा अहम है। जब भी पट्टे वितरण होते हैं, आम किसान परेशान होते हैं। मुखियाओं द्वारा पैसा लिया जाता है, कहते हैं कि ऊपर तक भेजना पड़ता है। मेरा खुद का पट्टा कटा हुआ है। पर आज तक मिला नहीं। 

मंदसौर का सियासी समीकरण
मंदसौर लोकसभा क्षेत्र में 13 मई को मतदान होना है। यहां से कांग्रेस ने दिलीप सिंह गुर्जर को मैदान में उतारा है तो भाजपा ने वर्तमान सांसद सुधीर गुप्ता पर दांव लगाया है। पिछले लोकसभा चुनाव में यहां से भाजपा के सुधीर गुप्ता जीतकर चुने गए थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें