फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: मान के कार्यक्रम में शामिल होने गए भाइयों पर चाकू से हमला किया, रिश्तेदारों से हुआ था विवाद

Fri, 10 May 2024 05:41 PM IST
उज्जैन ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन

सार

उज्जैन में दो भाइयों पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। मान के कार्यक्रम में रिश्तेदारों से विवाद के बाद ये हमला हुआ है। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
मान के कार्यक्रम में शामिल होने गए भाइयों पर चाकू से हमला किया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन के जूना सोमवारिया में मान के कार्यक्रम में शामिल होने गए एक युवक व उसके भाई पर रिश्तेदारों ने चाकू से हमला कर दिया। उन्हें घायल कर दिया जिनका अस्पताल में उपचार जारी है।
विज्ञापन


बता दें कि गोपाल पिता जगदीश जोशी (18) निवासी भेरूगढ़ अपने भाई रोहित पिता मांगीलाल जोशी (23) के साथ जूना सोमवारिया क्षेत्र मे आयोजित मान के कार्यक्रम में शामिल होने गया था। यहां प्रेमिका के रिश्तेदारों ने कहासुनी के बाद गोपाल और रोहित के सिर पर चाकुओं से हमला कर दिया। जीवाजीगंज पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

जमाई ने फोड़ा ससुर का सिर
मुबारिक शाह पिता युसूफ शाह (50) निवासी राजीव नगर मल्टी पर सुबह करीब 8 बजे उसके जमाई मोइन शाह पिता मेहमूद शाह निवासी खजराना इंदौर ने टामी से हमला कर सिर फोड़ दिया। मुबारिक शाह ने बताया कि उसकी बेटी शबनम गर्भवती है और उपचार के लिए मायके आई थी। सुबह मोइन बेटी को ससुराल ले जाने के लिए आया। उससे बाद में आने को कहा तो मोइन ने कार में रखी टामी से हमला कर दिया।
विज्ञापन


रास्ता बंद करने की बात पर किया विवाद
देवनारायण पिता हरिनारायण (52) निवासी भेरूगढ़ पर दिलीप, मनोज व अन्य ने पत्थर व लट्ठ से हमलाकर दिया। देवनारायण ने बताया कि पड़ोसियों ने खेत की मेढ़ का रास्ता बंद कर जमीन हांक ली थी जिसका विरोध करने पर विवाद हुआ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें