फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: पर्चे पर निकला डॉक्टर साहब का गुस्सा, मरीज तो छोड़ो मेडिकल स्टोर वाले भी नहीं समझ पाए डॉक्टर की भाषा

Thu, 05 Sep 2024 05:00 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

नागौद स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पहुंचे मरीज द्वारा निजी क्लीनिक में इलाज कराने से इनकार कर दिया था। सरकारी चिकित्सक को इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने पर्चे में ऐसी इबारत लिख दी जो किसी भी मेडिकल स्टोर के फार्मासिस्ट को समझ में नहीं आ रही है। 
विज्ञापन
सतना में डॉक्टर ने पर्चे पर निकाला अपना गुस्सा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सतना जिले के एक डॉक्टर का पर्चा सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सरकारी अस्पताल में मरीज का इलाज करने के बाद डॉक्टर ने पर्ची में ऐसी दवाई लिखी जिसे पढ़कर मरीज और मेडिकल स्टोर संचालक भी सिर पकड़ रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि नागौद स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पहुंचे मरीज द्वारा निजी क्लीनिक में इलाज कराने से इनकार कर दिया था। सरकारी चिकित्सक को इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने पर्चे में ऐसी इबारत लिख दी जो किसी भी मेडिकल स्टोर के फार्मासिस्ट को समझ में नहीं आ रही है। न ही अन्य डाक्टरों के। ऊटपटांग आकृतियों से भरा यह पर्चा वायरल हो रहा है।

जानकारी मुताबिक रहिकवारा निवासी अरविन्द कुमार सेन अपने परिजन के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नागौद पहुंचा था। यहां डॉक्टर अमित सोनी से मिला। उन्हें बताया कि घबराहट हो रही है और दिल के पास दर्द हो रहा है। परीक्षण करने के बाद चिकित्सक ने उसे अपने निजी क्लीनिक में पहुंचने कहा। लेकिन मरीज के साथ मौजूद परिजनों ने आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए यहीं देखने और पर्चा लिखने की मिन्नत की। लेकिन यह डॉक्टर सोनी को नागवार गुजरा। उन्होंने आनन फानन में सरकारी पर्चे पर ही ऊटपटांग तरीके से कुछ आकृतियां बना दीं। 
विज्ञापन




वायरल हो रहा पर्चा
पर्चा देते हुए मेडिकल से दवा लेने का कहकर वे चलते बने। इसके बाद जब मरीज बाहर जब दवा लेने पहुंचा तो कोई भी मेडिकल स्टोर संचालक इस पर्चेको पढ़ पाने में सक्षम नहीं था। क्योंकि पर्चे में दवाएं लिखी ही नहीं थी। लेकिन एक मेडिकल संचालक ने यह पर्चा देख वायरल कर दिया है। 
विज्ञापन


नोटिस जारी
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एल के तिवारी ने बताया कि नागौद के सिविल अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर अमित सोनी का मामला हमारे संज्ञान में आया है। इसमें पर्चे में ऐसी दवा लिखी गई है, जो किसी के द्वारा भी पढ़ी नहीं जा सकती। उन्होंने कहा कि हमने इस मामले पर डॉक्टर अमित सोनी के खिलाफ एक नोटिस जारी कर उनसे जवाब तलब किया है। जवाब आने के बाद हम मामले पर कार्रवाई करेंगे।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें