सत्यभान नामदेव ने कहा कि सतना और रीवा में बराबर ही विकास हुआ है। मोदी को ही पीएम बनना चाहिए, उनकी सरकार में किसी चीज की कोई कमी नहीं हैं, हमें सभी सुविधाएं मिल रही हैं। सरकार बदलने का कोई मतलब नहीं हैं।
एक अन्य मतदाता ने कहा कि मोदी के राज में कुछ भी ठीक नहीं है। महंगाई बहुत है, गरीब जनता परेशान है। पेट्रोल-डीजल महंगा है, गैस सिलेंडर महंगा है। अभी एक हजार का सिलेंडर मिल रहा है, आगे चलकर दो हजार का मिलेगा। दाल, आटा, तेल, सब्जी सब महंगा हैं। पीएम आवास योजना में बना मकान सरकारी हो जा रहा है, कभी जरूरत पड़ने पर न तो वह मकान बेच सकता और न ही उसे गिरवीं रख सकता है। मोदी के राज में हम खुश नहीं हैं।
रंजीत शुक्ला ने कहा कि सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी है। केंद्र सरकार ने करीब चार साल बाद रेलवे में आरपीएफ की भर्ती निकाली और देश भर में सिर्फ चार हजार पोस्ट हैं। ऐसे बेरोजगारी कैसे दूर होगी। महंगाई चरम पर हैं। लोगों को आवास बनाने के लिए जितने रुपये दिए जा रहे हैं, उसमें मकान नहीं बनता।
ऑटो यूनियन के अध्यक्ष लल्लू बड़गईयां ने कहा कि गणेश सिंह सतना से 20 साल से सांसद हैं। यहां विकास इतना हुआ है कि सतना संभाग में जिला पहले नंबर वन पर था और अब चौथे पर आ गया है। 2009 से यहां सिर्फ एक फ्लाईओवर बना है और अब वो भी जर्जर हो गया है। विकास के नाम पर सांसद स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट चल रहे हैं, दो साल से पूरा शहर खुदा पड़ा है। सरकार और पार्टियां फ्री में चिरौंजी बांटकर लोगों को अपाहिज कर रही है। उन्हें लोगों को जागरूक करना चाहिए, रोजगार देना चाहिए, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और शिक्षा की व्यवस्था होनी चाहिए।
सतना में आज के कार्यक्रम
सुबह 10:00 बजे: युवाओं से बात
स्थान : पुष्कर्णी पार्क
स्थानीय संपर्क: राकेश पटेल
सुबह 12:00 बजे: राजनीतिक दलों से चर्चा
स्थान : वेंकटेश मंदिर
स्थानीय संपर्क: राकेश पटेल
इस विशेष कवरेज को आप यहां देख सकेंगे
amarujala.com, अमर उजाला के यूट्यूब चैनल और फेसबुक चैनल पर आप 'सत्ता का संग्राम' से जुड़े कार्यक्रम लाइव देख सकेंगे। 'सता का संग्राम' से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में भी पढ़ सकेंगे।