फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satna Tourism: सतना में पर्यटन की अनदेखी, नहीं बना टूरिज्म एसेट्स बैंक

Thu, 11 Jul 2024 07:28 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

सतना में पर्यटन क्षेत्र की लगातार अनदेखी जारी है। इनके प्रमोशन और बेहतरी के लिए गठित की गई जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की लापरवाही पर कोई लगाम नहीं लग रही है। 
विज्ञापन
पर्यटन स्थल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत सरकार द्वारा पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने व पर्यटकों को आकर्षित करने टूरिज्म एसेट्स बैंक तैयार करवाया जा रहा है। सतना जिला अभी तक इसे तैयार नहीं कर सका है। 

विज्ञापन


जिले में पर्यटन क्षेत्र की लगातार अनदेखी जारी है। इनके प्रमोशन और बेहतरी के लिए गठित की गई जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद (डीएटीसीसी) की लापरवाही पर कोई लगाम नहीं लग रही है। यही वजह है कि भारत सरकार द्वारा पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए टूरिज्म एसेट्स बैंक तैयार कर इसकी सूची चाही गई थी, लेकिन आज तक यह सूची तैयार नहीं हो सकी है।

भारत सरकार 21 से 31 जुलाई तक वर्ल्ड हैरिटेज कमेटी की बैठक आयोजित करने जा रही है। पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित इस बैठक में राज्यों की सांस्कृतिक, अमूर्त मूर्त विरासत, कला शिल्प, त्योहार, प्रमुख पर्यटक आकर्षण, पर्यटकों की रुचि वाली सामग्री (आर्ट एण्ड क्राफ्ट) को विकसित करने सहित पर्यटन स्थलों से संबंधित कहानियों पर चर्चा सहित इन गतिविधियों के प्रचार-प्रसार के लिए टूरिज्म एसेट्स बैंक तैयार करने के निर्देश दिए गए थे। इसके आधार पर पर्यटकों को आकर्षित करने का प्लान तैयार किया जाएगा। इसे लेकर पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला ने सभी जिलों से टूरिज्म एसेट्स बैंक की जानकारी तैयार कर भेजने कहा था।
विज्ञापन


17 श्रेणियों में तैयार होना था बैंक
प्रमुख सचिव द्वारा जिले को भेजे गए प्रारूप के आधार पर सतना जिले का 17 श्रेणियों में टूरिज्म एसेट्स बैंक तैयार किया जाना था। इसके साथ ही यह सूची राज्य शासन को भेजनी थी। इसका जिम्मा डीएटीसीसी को था। यह मामला संज्ञान में नहीं है। डीएटीसीसी से इस संबंध में जानकारी लेकर शीघ्र सूची तैयार कर भिजवाई जाएगी।
विज्ञापन

स्वप्निल वानखेड़े, प्रभारी कलेक्टर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें