फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतना: आबकारी टीम पर हमला और धमकी का आरोप, रामपुर बाघेलान में तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Sat, 12 Sep 2026 10:27 PM IST
सतना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला सतना

सार

सतना के रामपुर बाघेलान में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची आबकारी टीम से गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। आबकारी उपनिरीक्षक की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शराब पकड़ने पहुंची आबकारी टीम से भिड़े आरोपी, मारपीट और जान से मारने की धमकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सतना जिले के रामपुर बाघेलान में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची आबकारी टीम को धमकाने और शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। कार्रवाई के दौरान आबकारी कर्मचारियों से बहस और धमकाने का केस अब तूल पकड़ रहा है। मामले में आबकारी उपनिरीक्षक सुदर्शन विक्रमादित्य पाण्डेय की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अवैध शराब बिक्री की सूचना पर पहुंची थी आबकारी विभाग की टीम

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार 11 सितंबर 2026 की देर शाम आबकारी टीम को ग्राम जमुना में लवकुश सिंह द्वारा अवैध शराब बेचने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची टीम की सघन तलाशी के दौरान खाकी रंग के कार्टून से 48 पाव देशी शराब बरामद होने का दावा किया गया है। हालांकि, आबकारी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शराब जब्त नहीं हो पाई।

इसी दौरान लवकुश सिंह, हरिओम सिंह और मूरत साकेत ने आबकारी कर्मचारियों से गाली-गलौज शुरू कर दी। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए शासकीय कार्य में बाधा डाली और कर्मचारियों के साथ मारपीट की। साथ ही, दोबारा शराब की कार्रवाई के लिए आने पर जान से खत्म करने की धमकी दी।

ये भी पढ़ें- सतना: पानी पर सियासत गरम, दूषित सप्लाई के खिलाफ धरने पर बैठे कांग्रेस व भाजपा पार्षद; तो मिला लिखित आश्वासन

घटना के बाद आबकारी उपनिरीक्षक ने रामपुर बाघेलान थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने लवकुश सिंह पटेल, हरिओम सिंह और मूरत साकेत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296(क), 132, 351(3), 324(4) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें