फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satna News: पति के साथ बाजार गई महिला पर पड़ोसियों ने किया जानलेवा हमला, गर्दन पर चोट, तीन गिरफ्तार

Mon, 12 May 2025 10:53 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

हमले में गंभीर रूप से घायल अनीता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को पहले से दोनों पक्षों के बीच विवाद की जानकारी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई थी। फिलहाल तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और बाकी की तलाश जारी है। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र की नई बस्ती की एक महिला पर भरे बाजार उसके ही पड़ोसी ने जानलेवा हमला कर दिया। सोमवार शाम पीड़िता अनीता सिंह बरगाही अपने पति ईश्वर सिंह बरगाही के साथ सामान खरीदने गई थी। इसी दौरान मोहल्ले के रवि रैकवार, नितिन सोंधिया और अतुल सोधिया ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। हमला किस चीज से हुआ ये अभी स्पष्ट नहीं है। परिजनों का आरोप है कि पड़ोसी ने ही गोली जो महिला की गर्दन में ही फंसी हुई है। 

विज्ञापन


घटना के बाद गंभीर स्थिति में परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी महेन्द्र सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अस्पताल जाकर पीड़िता का हाल जाना।

ये भी पढ़ें- भरे बाजार दो बुजुर्गों को रौंदते हुए निकल गए सांड़, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आरोपियों और पीड़ित परिवार के बीच पहले से विवाद चल रहा था। बरगाही परिवार ने इस संबंध में कई बार कोलगवां थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसी रंजिश में आरोपियों ने शाम करीब 7 बजे इस वारदात को अंजाम दिया फिलहाल पूरे मामले की छानबीन पुलिस द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पूर्व राज्यपाल अनुसुईया उइके के नाम से फर्जी पत्र प्रकरण, छिंदवाड़ा से हुई दूसरी गिरफ्तारी

सीएसपी महेंद्र सिंह ने बताया कि महिला का इलाज चल रहा है। पीड़िता द्वारा जो नामजद आरोपी बताए गए हैं। उनमें से तीन आरोपियों को पकड़ लिया गया है। बाकी की तलाश हो रही है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली लगी है या चाकू।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें